{"_id":"57b35abb4f1c1bd66b6eb92e","slug":"water-gaurd-death-in-bharari","type":"story","status":"publish","title_hn":"भराड़ी में वॉटर गार्ड की संदिग्ध मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भराड़ी में वॉटर गार्ड की संदिग्ध मौत
ब्यूरो/ अमर उजाला, भराड़ी(बिलासपुर)।
Updated Tue, 16 Aug 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
death shimla
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घुमारवीं उप मंडल के तहत आने वाली तडोंन पंचायत में तैनावाटर गार्ड की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक रडा गांव का प्यार चंद (45) तडोंन में बतौर वाटर गार्ड कार्यरत था।
विज्ञापन
मंगलवार को सुबह 11 बजे वह पानी की सप्लाई को छोड़कर घर पहुंचा। इसी दौरान उसे देखते ही देखते पसीना आने लगा और उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन और आस पड़ोस के लोग उसे फौरन लदरोर में चिकित्सक के पास ले गए।
विज्ञापन
जहां से उसे घुमारवीं अस्पताल रेफर कर दिया गया। मगर रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा। मगर प्यार चंद की अचानक मौत से क्षेत्र में शोक की लहर है।
विज्ञापन
पंचायत प्रधान रमेश चंद ने बताया कि मृतक प्यार चंद पंचायत के अधीन रखे गये वाटर गार्ड के तहत कार्यरत था। प्यार चंद बेहद ही गरीब परिवार से संबंधित है। उसकी अचानक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
मृतक अपने पीछे पत्नी के अलावा दो बेटियां और एक बेटे छोड़ गया है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि पीड़ित परिवार को उचित आर्थिक सहायता प्रदान की जाए। भराड़ी थाना के प्रभारी दया राम ने बताया कि इस संदर्भ में 174 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है।