फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   uncle shoot nephew, injured.

मसवाड़ में चाचा ने भतीजे को मारी गोली

Sat, 27 May 2017 11:49 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, घुमारवीं (बिलासपुर)।
ब्यूरो/ अमर उजाला, घुमारवीं (बिलासपुर)। Updated Sat, 27 May 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
uncle shoot nephew, injured.
डेमो प‌िक - फोटो : demo pic

घुमारवीं थाना के मसवाड़ गांव में एक युवक को उसके चाचा ने टोपीदार बंदूक से गोली मारकर घायल कर दिया। हालांकि गोली युवक की बाजू में लगी। पुलिस ने आरोपी चाचा के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। युव को प्राथमिक उपचार के बाद आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया गया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार राजेश कुमार पुत्र सुंदर सिंह (29) निवासी  मसवाड़ ने पुलिस को दिए हुए बयान में बताया है कि शुक्रवार रात करीब आठ बजे वह अपना काम समाप्त कर बाइक से घर पहुंचा। यहां हमेशा की तरह उसने अपनी बाइक चाचा ब्रह्मानंद के घर के आंगन में खड़ा कर किया।
विज्ञापन


उसी समय चाचा परमानंद ने उसे घर के भीतर बुलाया और शराब की बोतल लाने के लिए ठेके जाने को कहा। घायल राजेश ने बताया कि वह अपने चचेरे भाई रामलाल के साथ चाचा के लिए शराब लाने गया। इसके बाद तीनों ने ब्रह्मानंद के कमरे में बैठकर शराब पी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बीच चाचा ने राजेश से उधार दिए पैसे वापस मांगे, तो राजेश कुमार ने कहा कि उसने कोई पैसा नहीं लिया है। उसने पैसे चाची से लिए हैं, इसलिए वह पैसों का हिसाब भी उन्हीं के साथ करेगा। इस बात को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई।

इसके बाद उसके चचेरे भाई रामलाल ने बीच बचाव कर दोनों को शांत करवा अपने-अपने घर भेज दिया। मगर इसी बीच उसके चाचा ब्रह्मानंद ने शराब के नशे और गुस्से में आकर लाइसेंसशुदा टोपीदार बंदूक से फायर कर दिया। इससे बंदूक से निकले छर्रे राजेश की बाईं बाजू में लगे।

बाजू में छररें लगने से उसे गंभीर चोट आई है। इसके बाद वह भागकर अपने घर चला गया और उसने अपनी पत्नी अंजना कुमारी को सारी बात बताई। इसके बाद वह अपनी बाइक में बैठकर कुठेड़ा आ गया। यहां पर डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद घुमारवीं रेफर कर दिया।


घटना का पता चलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने युवक के बयान दर्ज कर इस संबंध में मामला दर्ज कर छानबीन शुरु कर दी है। घुमारवीं अस्पताल से राजेश को पहले जिला अस्पताल और फिर आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया गया। एसपी बिलासपुर राहुल नाथ ने बताया की मामला दर्ज करके गोली चलाने वाले आरोपी को गिरफ्तार लिया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी को कल न्यायालय में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed