{"_id":"58b709904f1c1b5d1c831393","slug":"two-person-arrested-with-charas-in-ghumarnvi","type":"story","status":"publish","title_hn":"घुमारवीं में चरस के साथ दो गिरफ्तार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घुमारवीं में चरस के साथ दो गिरफ्तार
ब्यूरो/ अमर उजाला, घुमारवीं(बिलासपुर)।
Updated Wed, 01 Mar 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
arrested
- फोटो : arrested
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घुमारवीं पुलिस ने नाके के दौरान बाइक में सवार दो युवकों से चरस बरामद की है। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर बाइक को भी कब्जे में ले लिया हैं।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घुमारवीं पुलिस ने क्षेत्र में नाकाबंदी कर रखी थी। इसी दौरान पुलिस ने एक बाइक को तलाशी के लिए रोका। बाइक पर दो लोग सवार थे। पुलिस को देखकर बाइक सवार हड़बड़ा गए।
विज्ञापन
पुलिस ने शक के आधार पर दोनों की तलाशी ली तो उनके पास से 7 ग्राम चरस बरामद की गई। घुमारवीं पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया हैं। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
एसपी बिलासपुर राहुल नाथ ने खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने साफ किया की पुलिस ने नशे के खिलाफ अभियान चलाया है, जो आगे भी जारी रहेगा।