{"_id":"56feac244f1c1b3a34f00117","slug":"two-biker-injured-in-road-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की चपेट में आई बाइक, दो घायल ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक की चपेट में आई बाइक, दो घायल
अमर उजाला, बिलासपुर
Updated Fri, 01 Apr 2016 10:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सदर पुलिस थाना के तहत शहर से करीब चार किलोमीटर दूर बामटा के पास एक बाइक ट्रक की चपेट में आ गई। इससे बाइक सवार दो लोग बुरी तरह से घायल हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार दोपहर सुनील (40) निवासी नम्होल व भगत राम (65) निवासी स्याहुला बाइक पर जा रहे थे कि बामटा के पास बाइक एक ट्रक की चपेट में आ गई। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना में सुनील की एक टांग ट्रक के टायर के नीचे आ गई। दोनों घायलों को तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती किया गया। जहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन