फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   truck travler collied, 15 injured in chdole.

बस और ट्रेवलर में टक्कर, 15 घायल

Thu, 29 Sep 2016 12:14 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर।
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर। Updated Thu, 29 Sep 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
truck travler collied, 15 injured in chdole.
accident - फोटो : अमर उजाला

जिला के छड़ोल के पास बस और ट्रेवलर के बीच हुई जोरदार टक्कर में 15 लोग घायल हो गए है। हादसा ओवरटेक करते हुए हुआ। इसमें 5 लोग गंभीर रूप से घायल है। सभी घायलों का उपचार बिलासपुर अस्पताल में चल रहा है। दोनों वाहनों के बीच टक्कर के बाद एनएच में दोनों तरफ ट्रैफिक जाम लग गया। इस वजह से दोनो ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई।

विज्ञापन


पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जाम खुलवाया और यातायात को बहाल करवाया। इसके बाद जाम में फंसे सैकड़ों लोगों और सैलानियों ने राहत की सांस ली। जानकारी के अनुसार बिलासपुर के छड़ोल के पास हादसा उस वक्त हुआ जब ट्रेवलर दूसरी गाड़ी को ओवरटेक करते हुए आगे निकल रही थी। इसी दौरान चंडीगढ़ की ओर से आ रही हरियाणा रोडवेज की बस से उसकी जोरदार टक्कर हो गई।
विज्ञापन


सूचना मिलने ही108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को बिलासपुर अस्पताल ले जाया गया। यहां ट्रेवलर चालक की सहित पांच लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी बिलासपुर राहुल नाथ ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस की एक टीम मौके पर भेज दी गई है। उन्होंने कहा कि ट्रेवलर और हरियाणा रोडवेज की बस के बीच टक्कर के कारण हादसा हुआ है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed