{"_id":"5876735f4f1c1b577fba9d63","slug":"trolly-acident-in-swarghat-two-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वारघाट से पास सड़क किनारे लुढ़के दो ट्राले","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्वारघाट से पास सड़क किनारे लुढ़के दो ट्राले
ब्यूरो/ अमर उजाला, स्वारघाट (बिलासपुर)।
Updated Wed, 11 Jan 2017 11:33 PM IST
विज्ञापन
accident
- फोटो : Demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय उच्च मार्ग 205 पर बुधवार तड़के करीब चार बजे स्वारघाट से चार किलोमीटर दूर डडवाल नामक स्थान पर एक ही तरफ से आ रहे दो खाली ट्राले सड़क से नीचे लुढ़क गए। दोनों ट्रालों के चालकों को मामूली चोटें आई हैं। हालांकि पुलिस में इसका कोई मामला दर्ज नहीं है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह दो ट्राले बघेरी से दाड़लाघाट की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान स्वारघाट के डडवाल नामक स्थान पर आगे चल रहा ट्राला तकनीकी खराबी आने के कारण सड़क की दूसरी तरफ जाने लगा।
विज्ञापन
इससे अनियंत्रित होकर दोनों ट्राले सड़क से करीब 20 मीटर नीचे जा लुढ़के। हादसे में दोनों चालकों को मामूली चोटें आई हैं। मगर ट्रालों को काफी नुकसान पहुंचा है। थाना प्रभारी पुलिस थाना स्वारघाट योगराज चंदेल ने बताया कि पुलिस छानबीन के लिए मौके पर रवाना हो गई है, हादसे के कारणों का पता लगाया जाएगा। फिलहाल इस हादसे के संबंध में पुलिस थाना स्वारघाट में कोई मामला दर्ज नहीं है।
विज्ञापन