फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   tow accident in bilaspur two injured

दो सड़क हादसों में दो घायल, एक की हालत गंभीर

Sun, 26 Feb 2017 11:34 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, जुखाला (बिलासपुर)।
ब्यूरो/ अमर उजाला, जुखाला (बिलासपुर)। Updated Sun, 26 Feb 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
tow accident in bilaspur two injured
accident - फोटो : accident
बिलासपुर में दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोग घायल हो गए हैं। इसमें एक घायल की हालत गंभीर बताई जा रही है। उसे प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है। जबकि बाइक हादसे में घायल युवक का उपचार बिलासपुर जिला अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने दोनों मामलों में केस दर्ज कर छानबीन कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पहले मामले में कृष्ण चंद चौधरी (40) पुत्र धनी राम निवासी अवारी, पालमपुर अपनी कार में सवार होकर जा रहे थे। जैसे ही वह शिमला रोड पर मंगरोट के पास पहुंचे तो कार से किसीकारणवश अपना नियंत्रण खो बैठे।
विज्ञापन


इससे कार खाई में जा लुढ़की। गनीमत रही की कार झाड़ियों में फंसकर वहीं रुक गई। स्थानीय लोग घायल के चिखने की आवाज सुनकर घटना स्थल पर पहुंचे।

इसके बाद 108 एंबुलेंस को दुर्घटना के बारे में सूचित किया गया। लोगों ने काफी मशक्कत के बाद घायल को कार से बाहर निकालकर एंबुलेंस के माध्यम से क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घायल के सिर, नाक, कान और आंख में गंभीर चोटें आई हैं। घायल देर शाम तक अचेत अवस्था में था। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए घायल को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है। घटना के बारे में घायल के परिजनों को भी सूचित कर दिया गया है।  

वहीं दूसरे मामले में दशमेश (31) पुत्र जगत राम निवासी भोरंज, हमीरपुर अपनी बाइक पर सवार होकर शिमला से घर जा रहा था। इसी दौरान जुखाला के खलोटा के पास अचानक बाइक स्किड होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।


हादसे में दशमेश घायल हो गया। उसे तुरंत मार्कंडेय अस्पताल ले जाया गया। यहां पर डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। जहां पर उसका उपचार चल रहा है। एसपी बिलासपुर राहुल नाथ ने बताया कि दो सड़क हादसों में दो लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed