{"_id":"578531e04f1c1b027d13e50d","slug":"tipper-accident-on-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"टिप्पर पलटने से युवक की मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टिप्पर पलटने से युवक की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर
Updated Tue, 12 Jul 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
जुखाला के गसौड़ में मंगलवार को टिप्पर पलटने से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। मिली जानकारी के मुताबिक विशाल (25) सुपुत्र पूर्ण चंद भाटिया पूर्व प्रधान जुखाला पंचायत मंगलवार सुबह साढ़े सात बजे सीएचसी अस्पताल के पास टिप्पर मोड़ रहा था कि अचानक पलट गया।
विज्ञापन
इससे विशाल गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे लोगों की मदद से सीएचसी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घायल की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया जहां उसकी मौत हो गई। उधर, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन