फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   theft case in rohani panchyat vice president house

रोहिण पंचायत के उपप्रधान के घर दिन-दहाड़े लाखों की चोरी

Thu, 25 Aug 2016 12:07 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, घुमारवीं (बिलासपुर)।
ब्यूरो/ अमर उजाला, घुमारवीं (बिलासपुर)। Updated Thu, 25 Aug 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
theft case in rohani panchyat vice president house
चोरी - फोटो : अमर उजाला

घुमारवीं थाना के तहत आने वाली ग्राम पंचायत रोहिण में दिन दहाड़े चोरी की वारदात सामने आई है। चोर घर से लाखों के गहनों और नकदी पर हाथ साफ कर गए हैं। पुलिस ने इस संदर्भ में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। खबर की पुष्टि डीएसपी घुमारवीं ने की है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार घुमारवीं थाना के तहत पंचायत रोहिण के उपप्रधान देवराज के घर से चोर करीब 5 लाख के गहने और 7 हजार की नकदी ने उड़े हैं। देवराज ने बताया कि वारदात के समय घर में वृद्ध महिला अकेली थी। चोरों ने इसका उठाते हुए ट्रंक में रखे 5 लाख के गहने और नकदी पर हाथ साफ कर लिया।
विज्ञापन


जब वह घर पहुंचे तो उन्होंने सामान बिखरा हुआ पाया। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। देवराज की शिकायत पर घुमारवीं थाना पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 455,380 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएसपी घुमारवीं अंजनी जसवाल ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला अज्ञात लोगों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर लिया है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। उन्होंने दावा किया कि जल्द ही चोरों को पुलिस की पकड़ लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed