{"_id":"57e2cfee4f1c1b8341a84256","slug":"student-died-in-suspicius-condition-in-bilaspur","type":"story","status":"publish","title_hn":"तरसूह स्कूल में छात्र की संदिग्ध मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तरसूह स्कूल में छात्र की संदिग्ध मौत
ब्यूरो/ अमर उजाला, श्री नयना देवी जी (बिलासपुर)।
Updated Wed, 21 Sep 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
death shimla
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्री नयना देवी जी विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तरसूह में बुधवार को 13 वर्षीय छात्र की संदिग्ध मौत हो गई। हालांकि छात्र की मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
छात्र हरिजन बस्ती इलेवाल गांव का रहने वाला था। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू की दी है। वहीं पुलिस अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक वीर प्रताप सिंह पुत्र रणजीत सिंह बुधवार सुबह स्कूल आया। जहां एक कक्षा लगाने के बाद उसे अचानक चक्कर आ गया और वह रोने लगा।
विज्ञापन
अध्यापकों ने उसे तुरंत स्कूल के एक कमरे में लेटा दिया। उसकी तबीयत में कोई सुधार न होता देख उसे पीएससी तरसूह ले जाया गया। जहां उसे नंगल बीबीएमबी अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन
मगर वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। मगर स्कूल गए इस छात्र की मौत से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।
पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी श्री नयना देवी जी बलदेव दत्त ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज छानबीन शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता लग पाएगा। वहीं, शिक्षा उपनिदेशक (उच्च) रवि जम्वाल ने छात्र की मौत पर शोक व्यक्त किया है।