फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   student deadbody found in gobind sagar lake

छात्रा का गोबिंद सागर झील में मिला शव, सनसनी

Sun, 14 Aug 2016 10:50 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, स्वारघाट(बिलासपुर)।
ब्यूरो/ अमर उजाला, स्वारघाट(बिलासपुर)। Updated Sun, 14 Aug 2016 10:50 PM IST
विज्ञापन
student deadbody found in gobind sagar lake
crime demo - फोटो : MID DAY

स्वारघाट में पशु चराने गई छात्रा का गोबिंद सागर झील में शव मिलने से सनसनी फैल गई है। पुलिस ने इस संदर्भ में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। दसवीं कक्षा में पढ़ने वाली माकड़ी गांव निवासी रजनी शनिवार को पशु चराने के लिए गई थी।

विज्ञापन


मगर काफी देर बाद ही वापस न आने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। यहां वहां ढूंढने के बावजूद भी शनिवार को उसका कोई सुराग नहीं लगा। रविवार को फिर परिजन और गांव के लोगों ने तलाश शुरू की तो  झील के किनारे छात्रा की चप्पल और मोबाइल मिला। इसके बाद गांव के लोगों ने मिलकर तलाश करके झील से शव को बाहर निकाला और मौके पर पुलिस को बुलाया गया।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही एएसआई सुदर्शन कुमार चौकी गोलथाई पुलिस के दल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। प्रारंभिक दृष्टि मामला पानी में डूबने से हुई मौत का लग रहा है। मगर फिर भी पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है और परिवार सहित गांव के लोग सदमे में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी बिलासपुर राहुल नाथ ने बताया कि पुलिस ने छात्रा का शव मिलने के बाद में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed