फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   rape case in naina devi area

व्हाट्सएप पर दोस्ती के बाद शादी का झांसा देकर किया

Sun, 19 Jun 2016 12:07 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नयना देवी/स्वारघाट (बिलासपुर)।
ब्यूरो/ अमर उजाला, नयना देवी/स्वारघाट (बिलासपुर)। Updated Sun, 19 Jun 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
rape case in naina devi area
rape - फोटो : Demo pic

 व्हट्ऐप पर दोस्ती करने के बाद एक शादीशुदा शख्स ने खुद को कुंआरा बनाकर एक युवती से दुष्कर्म को अंजाम दिया। युवती को जब इसकी जानकारी लगी तो उसने पूरे मामले की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुराचार का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी ग्वालथाई में ब्लीचिंग पाउडर कंपनी का मालिका है।

विज्ञापन


पुलिस में दर्ज शिकायत में युवती ने बताया कि नौ महीने पूर्व धनंजय शावडी कश्यप नाम के व्यक्ति से उसकी व्हाट्सएप पर दोस्ती हुई। इस दौरान आरोपी ने उसे विवाह का झांसा दिया और उससे शारीरिक संबंध बना लिए।
विज्ञापन


युवती कुल्लू जिला की रहने वाली है और वर्तमान में  हमीरपुर में रहती है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर ब्लीचिंग पाउडर फैक्ट्री के मालिक धनंजय निवासी हमीरपुर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


धनंजय की पत्नि चंडीगढ़ में नौकरी करती है। गत दिवस धनंजय की पत्नि अपने पति को मिलने के लिए आई, तो उसने घर का दरवाजा खटखटाया। मगर पति दरवाजा नहीं खोला।

धनंजय की पत्नी ने पुलिस चौकी में यह बात बताई कि कहीं धनंजय ने कुछ कर तो नहीं लिया। पुलिस को साथ में लेकर जब दरवाजा खुलवाया, तो वो अंदर लड़की देखकर हैरान हो गई। तभी युवती को धनंजय के शादीशुदा होने की बात पता चली। इसके बाद युवती ने आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवा दी। श्री नयना देवी के डीएसपी बलदेव दत्त खुद मामले की जांच कर रहे हैं और हर पहलू की बारीकी से पड़ताल की जा रही है।

एसपी राहुल नाथ ने खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि युवती की शिकायत पर आईपीसी की धारा 376 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed