{"_id":"574c80ed4f1c1beb4d109453","slug":"rape-accussed-father-arrested-in-basantpur-shimla","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुराचार का आरोपी बाप गिरफ्तार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुराचार का आरोपी बाप गिरफ्तार
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर।
Updated Mon, 30 May 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
क्राइम
- फोटो : arrested
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपनी ही बेटी से दुराचार करने के आरोपी बाप को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस में शिकायत के बाद से आरोपी बाप घर से फरार हो गया था। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को शिमला जिला के बसंतपुर सुन्नी से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
विज्ञापन
आरोपी को पुलिस ने सोमवार को कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस आरोपी से कड़ी पूछताछ कर रही है।
उल्लेखनीय है कि 28 मई को महिला ने सदर थाना में शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसकी 12 साल की बेटी के साथ उसके पति ने ही दुराचार किया है। इसके बाद मासूम का मेडिकल करवाया गया था।
विज्ञापन
इसमें दुराचार की पुष्टि हुई है। इसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। किशोरी अपने पिता के साथ रहती थी। जबकि मां अलग रहती है। इसी दौरान वहशी बाप ने बेटी से घिनौने कृत्य को अंजाम दिया। जैसे ही इस बात की खबर मां को लगी तो उसने बेटी के साथ थाने में शिकायत दर्ज करवाई।
विज्ञापन
मामला दर्ज होने के बाद आरोपी बाप गिरफ्तारी के डर से फरार हो गया। पुलिस ने उसकी धरपकड़ के लिए कई जगहों पर छापेमारी भी की। पुलिस को सूचना मिली की आरोपी शिमला जिला के बसंतपुर में देखा गया। इसके बाद विशेष टीम ने मौके पर पहुंच कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
एसपी बिलासपुर राहुल नाथ ने बताया कि बेटी से दुराचार के आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया है। जहां से तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया हैं। उससे कड़ी पूछताछ की जा रही है।