फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   police investigating call detail

मृतक के कॉल डिटेल खंगाल रही पुलिस

Fri, 20 May 2016 07:48 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर Updated Fri, 20 May 2016 07:48 PM IST
विज्ञापन

बिलासपुर। अंजन कुमार की मौत मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। पुलिस ने एक लड़की और उसके रिश्तेदारों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। इनसे पुलिस मामले को लेकर पूछताछ कर रही है। इसके अलावा पुलिस मृतक की काल डिटेल की भी जांच कर रही है। इससे साफ हो पाए कि लापता होने से पहले युवक की किससे बात हुई थी।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि पुलिस जल्द ही इस मामले में गिरफ्तारी भी कर सकती है। उधर, एसपी बिलासपुर राहुल नाथ ने कहा कि पुलिस ने कुछ लोगों को पूछताछ के लिए बुलाया है।
विज्ञापन


यह है मामला
उल्लेखनीय है कि दो मई को अंजन कुमार घर से ट्रक लेकर बरमाणा गया था। तीन मई दोपहर तक वह बरमाणा में ही देखा गया। चार मई को परिजनों को फोन पर सूचना मिली कि ट्रक कंदरौर के पास खड़ा है। जबकि अंजन कुमार का कोई पता नहीं था। इसके बाद परिजनों ने अंजन को हर जगह तलाश किया। वहीं, पुलिस में भी मामला दर्ज करवाया गया। बुधवार को अंजन का शव गोबिंद सागर झील से बरामद हुआ था। इसके बाद परिजनों ने जिला अस्पताल में प्रशासन, पुलिस और सदर के विधायक के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये हैं परिजनों के आरोप
मृतक की बहन मीरा ठाकुर का आरोप है कि उनके भाई को मरवाने में एक लड़की का हाथ है। जिसे बचाने में सरकारी अमला लगा हुआ है। मौत को आत्महत्या का रूप दिया जा रहा है। मीरा ने कहा कि उसके भाई का एक लड़की के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। कुछ माह पहले लड़की की शादी हो गई थी। इसके बाद लड़की के परिजन मृतक को आए रोज धमकी देते थे। मृतक के पिता सुरेंद्र पाल ने बताया कि आठ लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई गई है। इसमें लड़की के बहनोई, भाई सहित आठ लोग शामिल हैं।


मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर छानबीन की जा रही है। मृतक के कॉल डिटेल की जांच चल रही है। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का भी इंतजार है।
राहुल नाथ, एसपी, बिलासपुर

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed