{"_id":"57effdeb4f1c1bb61b573ed7","slug":"police-arrested-mstermind-in-bhuhad-theft-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुहाड़ चोरी मामले का सरगना गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बुहाड़ चोरी मामले का सरगना गिरफ्तार
ब्यूरो/ अमर उजाला, शाहतलाई(बिलासपुर)।
Updated Sat, 01 Oct 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
accussed arrested
- फोटो : accussed arrested
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तलाई पुलिस ने बुहाड़ में हुई चोरी के मामले में सातवें आरोपी को गिरफ्तार कर लिया हैं। पुलिस आरोपी को पूरे मामले का मास्टर माइंड होने का दावा कर रही है। चोरी मामले में सातवां आरोपी बिलासपुर के रौड़ा सेक्टर का रहने वाला है।
विज्ञापन
पुलिस इस मामले में पहले छह आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। सातवें आरोपी की पहचान अजय कुमार पुत्र महेंद्र सिंह निवासी रौड़ा सेक्टर बिलासपुर के रूप में हुई है। पुलिस को लंबे समय से आरोपी की तलाश थी। उल्लेखनीय है उक्त आरोपी चोरी मामले का मुख्य सरगना है। पुलिस आरोपी को दिल्ली, चंडीगढ़ और हरियाणा में भी तलाश कर चुकी थी।
विज्ञापन
मगर आरोपी हर बार पुलिस को चकमा देने में कामयाब हो जाता था। पुलिस आरोपी की मोबाइल लोकेशन पर लगातार नजर रखे हुए थे। मौका मिलते ही पुलिस ने आरोपी को धर दबोचा। थाना प्रभारी कर्मचंद ने बताया कि पुलिस को आरोपी की लंबे समय से तलाश थी। उन्होंने कहा कि आरोपी ने चोरी करने की बात को कबूल कर लिया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि आरोपी से पुलिस पूछताछ कर रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस को अंदेशा है कि आरोपी अन्य चोरी के मामलों में भी संलिप्त हो सकता है। उन्होंने कहा कि पुलिस को भरोसा है कि आरोपी से अन्य चोरियों के मामले भी कई सुराग हाथ लग सकती है। उन्होंने कहा कि इस मामले में पहले ही छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।