फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   police arrested four people with charas.

पुलिस ने चरस सहित धरे चार युवक

Sun, 26 Mar 2017 11:48 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर।
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर। Updated Sun, 26 Mar 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
police arrested four people with charas.
डेमो इमेज - फोटो : Internet

सदर पुलिस ने गश्त के दौरान मला-रा-घाट के पास चार युवकों को चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 30 ग्राम चरस बरामद की है। चार युवकों में से तीन मनाली और एक जम्मू कश्मीर का रहने वाला है।

विज्ञापन


चरस को गाड़ी में छिपाकर रखा गया था। पुलिस ने चारों युवकों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज गिरफ्तार कर लिया है जबकि गाड़ी को भी कब्जे में लिया गया है।
विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एसआई मीना स्टाफ के साथ गश्त पर थी। जैसे ही वह मला रा घाट के पास पहुंचे तो उन्हे बिलासपुर की ओर से एक कार आती हुई दिखाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें चार युवक बैठे हुए थे। पुलिस ने जब कार को रोका तो युवक डर गए। पुलिस ने जब कार और युवकों की तलाशी ली तो उनके पास से चरस बरामद की गई। वजन करने पर चरस 30 ग्राम पाई गई। पुलिस ने उसी समय चारों आरोपियों को हिरासत में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। चारों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।


आरोपियों की पहचान खुर्शीद अहमद शेख पुत्र बशीर अहमद जम्मू कश्मीर, विनोद महंत पुत्र राजकुमार पतलीकूल मनाली, रोनी पुत्र मान चंद मनाली, हैप्पी पुत्र लाल चंद पतलीकूल मनाली के रूप में हुई है। एसपी बिलासपुर राहुल नाथ ने बताया कि पुलिस ने चार युवकों को चरस सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस चारों आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed