{"_id":"586be4c24f1c1bc65215981d","slug":"person-died-due-to-fall-frome-tree-in-gujraheda-village","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुजरेड़ा में पेड़ से गिरकर व्यक्ति की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गुजरेड़ा में पेड़ से गिरकर व्यक्ति की मौत
ब्यूरो/ अमर उजाला, शाहतलाई(बिलासपुर)।
Updated Tue, 03 Jan 2017 11:30 PM IST
विज्ञापन
accident shimla
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तलाई पुलिस थाना क्षेत्र के तहत पंचायत बल्हसीण के गांव गुजरेड़ा में एक व्यक्ति की पेड़ से गिरकर मौत हो गई है। हादसा उस वक्त हुआ तब उक्त व्यक्ति पशुओं के लिए पेड़ से हरा चारा काट रहा था। इसी दौरान अचानक पैर फिसलने से वह जमीन पर जा गिरा। सूचना मिलने ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल मेें पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। खबर की पुष्टि डीएसपी घुमारवीं राजेश कुमार ने की है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार गुजरेड़ा निवासी प्रेम चंद पुत्र हीरु राम मंगलवार सुबह करीब 11.30 वजे अपने मवेशियों के लिए चारा लाने गया था। इस दौरान वह पेड़ पर हरा चारा काटने के लिए चढ़ा। इसी बीच प्रेमचंद पेड़ की टहनी टूटने से जमीन पर जा गिरा। इसकी सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
उन्होंने गांव के अन्य लोगों से मदद की गुहार लगाई। परिजनों के अनुसार इस दौरान प्रेमचंद बेसुध पड़ा था। इस बीच ग्रामीणों ने तलाई पुलिस थाना को घटना की जानकारी दे दी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने इस संदर्भ में मामला दर्ज शव को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस थाना प्रभारी ठाकुर कर्म सिंह बताया कि गुजरेड़ा में एक व्यक्ति की पेड़ से गिरकर मौत हुई है। पुलिस ने धारा 174 के तहत मामला दर्ज करके मामले की छानबीन शुरू कर दी है।