फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   person died due to fall from tree in jenjanvi bhadol village.

चारा काट रहे व्यक्ति की पेड़ से गिरकर मौत

Thu, 23 Feb 2017 12:07 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, झंडूता (बिलासपुर)।
ब्यूरो/ अमर उजाला, झंडूता (बिलासपुर)। Updated Thu, 23 Feb 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
person died due to fall from tree in jenjanvi bhadol village.
कंधे से गिरते ही बंदूक से हुआ फायर - फोटो : अमर उजाला

झंडूता विस क्षेत्र के पंचायत जेजवीं में गांव भधोल में पेड़ से गिरकर एक व्यक्ति की मौत हो गई है। हादसा करीब चार बजे का बताया जा रहा है। मृतक के सिर में गहरी चोटें आने से उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन


हालांकि उसे झंडूता अस्पताल पहुंचाया गया था। मगर यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने इस संदर्भ में मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार भधोल गांव का रामपाल (55) पुत्र परसराम बुधवार दोपहर चार बजे के करीब घर के पास पेड़ पर चढ़कर पशुओं के लिए चारा काट रहा था। जबकि उसकी पत्नी पेड़ के नीचे खड़ी होकर चारा एकत्रित कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान रामपाल का पांव फिसल गया। इससे वह सिर के बल जमीन पर जा गिरा। पत्नी के चिल्लाने की आवाज सुनकर रामपाल का भाई ज्ञानचंद भी मौके पर पहुंच गया। इसके बाद वह उसे गाड़ी से उपचार के लिए फौरन झंडूता अस्पताल ले आया।

मगर अस्पताल पहुंचने से पहले ही रामपाल ने दम तोड़ दिया था। संभावना जताई जा रही है कि सिर में गहरी चोटें आने से उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी।


पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। पंचायत प्रधान रीना पुंडीर ने प्रशासन से पीड़ित परिवार के प्रति उचित मुआवजे की मांग की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed