फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   one women arrest in delhi

पॉलिसी के नाम पर ठगी करने वाली महिला दिल्ली से गिरफ्तार

Tue, 12 Jul 2016 11:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर Updated Tue, 12 Jul 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन

पॉलिसी के नाम पर लोगों के साथ ठगी करने वाले एक गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। इस मामले में पुलिस ने दिल्ली की एक महिला को गिरफ्तार कर भराड़ी लाया है। पुलिस इस गिरोह से जुड़े और लोगों का भी पता लगा रही है। प्रारंभिक जांच में पाया गया कि यह गिरोह दूसरे राज्यों में भी सक्रिय है। डीएसपी घुमारवीं अंजनी जस्वाल ने इसकी पुष्टि की है।

विज्ञापन


16 जनवरी 2015 को बौणी भपराल निवासी बलीराम शर्मा ने भराड़ी थाना में शिकायत दर्ज करवाई थी। उसमें उन्होंने कहा कि 4 दिसंबर, 2014 को फोन आया जिसमें कहा गया कि आपकी पत्नी ने जो इश्योरेंस पॉलिसी ले रखी है वे घाटे में चल रही है। आरोपी ने कहा कि अगर घाटे से उबरना चाहते हो तो आप 5 लाख रुपये एक्सिस बैंक में जमा करवाएं। फोन करने वाले ने बैंक खाते का नंबर भी दिया था।
विज्ञापन


उसके बाद शिकायतकर्ता ने उसी दिन फोन करने वाले व्यक्ति द्वारा दिए हुए खाता नंबर में 5 लाख जमा करवा दिए। आरोपियों ने 11 दिसंबर, 2014 को दोबारा शिकायतकर्ता को फोन कर कहा कि उनकी इंश्योरेंस पॉलिसी पर लाभ देने का कार्य चल रहा है। इसलिए आप 10 लाख रुपए सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के दिए हुए खाते में डाल दें। शिकायतकर्ता ने यह राशि उनके बताए हुए बैंक खातों में डाल दी। इसके बाद इन लोगों ने शिकायतकर्ता के फोन उठाना बंद कर दिए। इस पर उन्हें शक हुआ तथा उन्होंने इस बारे में भराड़ी थाना में मामला दर्ज करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायत के आधार पर पुलिस ने दोनों बैंकों से जानकारी प्राप्त कर कार्रवाई शुरू की थी। डीएसपी घुमारवीं अंजनी जस्वाल ने बताया कि बैंकों से प्राप्त जानकारी के बाद पुलिस ने एक महिला आरोपी को हिरासत में ले लिया है। इस महिला को भराड़ी पुलिस ने दिल्ली स्थित उसके ठिकाने से गिरफ्तार किया। इधर, महिला को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे पंद्रह जुलाई तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed