{"_id":"5736133d4f1c1bb756919c5a","slug":"one-man-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यक्ति पर दरात से हमला कर किया घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
व्यक्ति पर दरात से हमला कर किया घायल
ब्यूरो, अमर उजाला, शाहतलाई (बिलासपुर)
Updated Fri, 13 May 2016 11:17 PM IST
विज्ञापन
पुलिस थाना तलाई में दरात से हमला करने का मामला दर्ज हुआ है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि जमीन को लेकर तनातनी चल रही थी।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार भगतपुर निवासी रोशन लाल ने तलाई थाना में दी शिकायत में कहा है कि उसका पड़ोसी परसराम शुक्रवार सुबह घर के पास आकर गाली गलौच करने लगा। जब उसे समझाने की कोशिश की तो परसराम ने दरात से रोशन लाल की गर्दन पर वार कर दिया। इससे रोशन लाल लहूलुहान होकर गिर पड़ा। उधर धुमारवीं के डीएसपी अंजनी जसवाल ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने हमले में प्रयोग दरात को घटनास्थल से बरामद कर लिया है। जबकि आरोपी की धर पकड़ के लिए पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है।
विज्ञापन