{"_id":"2ee926a9fa813cc7c61dd69b98432aae","slug":"one-injured-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"लावारिस सांड ने राहगीर को किया घायल ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लावारिस सांड ने राहगीर को किया घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, घुमारवीं (बिलासपुर)।
Updated Thu, 03 Dec 2015 07:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर से काम को निकल रहे बकरोआ पंचायत के मझासू गांव के विरेंद्र सिंह को बेसहारा बैल ने पीछे से टक्कर मार दी। जिससे विरेंद्र सिंह बुरी तरह से घायल हो गया।
विज्ञापन
विरेंद्र को स्थानीय लोगों ने बैल से छुड़ाया। घायल व्यक्ति का निजी क्लीनिक में इलाज करवाया गया। इससे क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार मझासू गांव के निवासी विरेंद्र सिंह को बेसहारा बैल ने उस समय घायल कर दिया, जब वो घर से काम के लिए निकला था।
बैल ने पीछे से उस पर हमला किया। स्थानीय लोगों ने विरेंद्र को बड़ी मुश्किल से छुड़ाया। घायल का इलाज निजी क्लीनिक में करवाया गया। गनीमत यह रही की बैल के सींग नहीं थे।
विज्ञापन
वरना जान भी जा सकती थी। पंचायत के उपप्रधान पवन कुमार ने बताया कि बेसहारा पशुओं की तादाद से स्थानीय लोगों का जीना मुश्किल हो गया है।
लोग पशुओं के डर से बच्चों को स्कूल भेजने से कतरा रहे हैं। लोगों का कहना है कि इस क्षेत्र में बेसहारा पशु कई लोगों को घायल कर चुके हैं। बेसहारा पशुओं के हमले से कई लोगों की जान भी जा चुकी है। ग्रामीणों ने प्रदेश सरकार तथा स्थानीय प्रशासन से बेसहारा पशुओं की समस्या से निपटने के लिए उचित कदम उठाने की मांग की है।