फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   one arrested with illegal wine

बिलासपुर में शराब की खेप के साथ एक गिरफ्तार

Fri, 18 Mar 2016 10:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर।
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर। Updated Fri, 18 Mar 2016 10:58 PM IST
विज्ञापन
शराब का अवैध कारोबार करने वालों पर पुलिस ने शिकंजा कस दिया है। वीरवार को तीन अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर जिला पुलिस ने शराब की खेप बरामद की है। पुलिस ने देसी शराब की 178 पेटी और कच्ची शराब पकड़ी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पुलिस की विशेष अन्वेषण इकाई व सुरक्षा शाखा ने मंडी-माणवां के पास करीब 178 पेटियां शराब की पकड़ने में सफलता हासिल की है। वीरवार रात पुलिस ने एसआई भूपेंद्र सिंह की अगवाई में मंडी-माणवां के पास नाका लगाया हुआ था। इस दौरान राकेश निवासी दयोथ जीप लेकर बिलासपुर की तरफ से आ रहा था। पुलिस ने जीप को चेकिंग के लिए रोका। तलाशी के दौरान पुलिस टीम को जीप में देसी शराब की करीब 178 पेटियां (2124 बोतल और 24 हॉफ बोतल) मिलीं। जीप में सवार राकेश न तो कोई दस्तावेज दिखा पाया और न ही परमिट। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम में मुख्य आरक्षी दौलत राम, जसवंत सिंह, संजीव, सुनील, दिनेश, प्रदीप व नंदलाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन


उधर, पुलिस ने कोट थाना के अंतर्गत एसएचओ मोहन रावत की अगवाई में एक व्यक्ति से 35 लीटर शराब बरामद की है। जानकारी अनुसार पुलिस टीम पेट्रोलिंग पर थी। इस दौरान उन्होंने गुप्त सूचना के आधार पर मजारी में एक व्यक्ति के घर में छापा मारा। इस छापामारी के दौरान 35 लीटर अवैध शराब बरामद हुई। कोट पुलिस ने एएसआई परमजीत सिंह की अगवाई में मजारी में ही एक अन्य व्यक्ति के घर में छापामारी करते हुए एक व्यक्ति के कब्जे से 10 लीटर शराब बरामद करने में सफलता हासिल की। आरोपियों ने यह शराब कैनियों में रखी हुई थी। पुलिस ने तीनों मामलों में मामला दर्ज कर लिया है। एएसपी मनमोहन सिंह ने बताया कि नशे का कारोबार करने वालों को बक्शा नहीं जाएगा। पुलिस ने तीनों ही मामले दर्ज कर लिए हैं। आगामी कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed