फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   murder case in bilaspur

बेटी को संपत्ति देने पर की थी सास की हत्या

Sun, 19 Feb 2017 11:40 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, श्री नयनादेवी जी (बिलासपुर)।
ब्यूरो/ अमर उजाला, श्री नयनादेवी जी (बिलासपुर)। Updated Sun, 19 Feb 2017 11:40 PM IST
विज्ञापन
murder case in bilaspur
हत्या की जांच - फोटो : demo pics

श्री नयनादेवी जी विधानसभा क्षेत्र के मजारी गांव में सास की हत्या कर घर में ही दबाने वाली आरोपी बहू  को बिलासपुर अदालत ने चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है। पुलिस ने गड्ढा खोदने में इस्तेमाल की गई कुदाल भी बरामद कर ली है।

विज्ञापन


पुलिस सूत्रों से पता चला है कि सास जसकौर अपनी संपत्ति को बेटी को देना चाहती थी, जबकि बहू इसे अपने नाम करवाना चाहती थी। इसी बात पर दोनों में आए दिन विवाद होता रहता था।
विज्ञापन


पुलिस जांच में पता चला है कि आरोपी महिला और सास में 11 फरवरी को दोपहर 11 से 12 बजे के बीच जमीन विवाद में झगड़ा हुआ था। इसके बाद महिला ने सास का गला घोंटकर उसे मार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद 12 बजे से तीन बजे तक कमरे में करीब तीन घंटे तक गड्ढा खोदा। करीब तीन फीट गहरे गड्ढे में सास को दबाकर इसे ऊपर से बंद कर दिया। पुलिस पूछताछ में महिला ने बताया कि उसने अकेले ही इस वारदात को अंजाम दिया है। हालांकि आशंका जताई जा रही है कि इस हत्या में कोई और भी शामिल हो सकता है।

मगर महिला के बयानों के अनुसार उसने पूरी वारदात को अकेले ही अंजाम दिया है। पुलिस ने आरोपी बहू कमलजीत कौर के दोनों बच्चों को कनौली रोपड़ से मामा को बुलाकर उनके सुपुर्द कर दिया है।

पुलिस ने मृतका का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद वारदात से जुड़े कई और राज खुलने की आशंका जताई जा रही है।


डीएसपी नयनादेवी बलदेव दत्त ने बताया कि हत्या की आरोपी कमलजीत कौर को कोर्ट ने चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। खुदाई में प्रयोग की गई कुदाली पुलिस ने कब्जे में ले ली है। मामले की जांच चल रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed