फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   leopard not caught

आदमखोर तेंदुए को पकड़ने में ट्रैप कैमरा भी फेल

Fri, 02 Dec 2016 10:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, भराड़ी (बिलासपुर)।
ब्यूरो/अमर उजाला, भराड़ी (बिलासपुर)। Updated Fri, 02 Dec 2016 10:44 PM IST
विज्ञापन

दधोल कलां में आदमखोर तेंदुए को पकड़ने में जुटी शूटर और वन विभाग की टीम को सातवें दिन भी सफलता हाथ नहीं लगी। जंगल में लगाए ट्रैप कैमरा भी तेंदुए को खोजने में फेल साबित हुए हैं। पिछले सात दिनों से वन विभाग की टीम हवा में तीर मारने में जुटी हुई है।

विज्ञापन


हालांकि वीरवार को दधोल कलां से करीब दो किलोमीटर दूर बाड़ी में तेंदुए की आहट लोगों को सुनाई दी थी। लेकिन, वहां भी शूटरों को तेंदुआ नहीं मिला। अब फ्लड लाइटें लेकर रात भर जंगल में रैकी की जा रही है।
विज्ञापन


सात दिनों से आदमखोर तेंदुए के न मिलने से दधोल कलां के लोगों में खौफ का माहौल बना हुआ है। लोग अपने घरों से बाहर निकलने से गुरेज कर रहे हैं। विभाग को जब जानकारी मिली कि बाड़ी में तेंदुए की आहट सुनाई दी गई है, तो शूटर टीम ने तुंरत बाड़ी गांव का रुख किया। लेकिन, वहां भी टीम को कोई सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


आदमखोर तेंदुए से लोगों को निजात दिलाने के लिए रात को भी गस्त की जा रही है। हथियारों से लैस शूटर जंगल में चप्पा-चप्पा छान रहे हैं। तेंदुए की तलाश में दो टीमें बनाई गई हैं। हालांकि घना जंगल और झाड़ियां होने के कारण मुश्किलें पेश आ रही हैं।


उधर, शूटर टीम के प्रमुख रमेश चौहान ने बताया कि  तेंदुआ घने जंगल को रास्ता बना रहा है। जिस कारण अभी शूटरों के हाथ नहीं चढ़ पा रहा है। जल्द ही शूटरों को कामयाबी मिलने की उम्मीद है।  उन्होंने लोगों से भी आग्रह किया है कि जब तक तेंदुआ मारा नहीं जाता, तब तक सावधान रहें। अकेले जंगली रास्तों से न जाएं और न ही बच्चों को अकेले बाहर भेजें।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed