{"_id":"578530d84f1c1b191d13dea2","slug":"jhanduta-for-bus-adda","type":"story","status":"publish","title_hn":"झंडूता में बनेगा बस अड्डा और रेस्ट हाउस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
झंडूता में बनेगा बस अड्डा और रेस्ट हाउस
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर
Updated Tue, 12 Jul 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने झंडूता दौरे के दौरान कहा कि भाखड़ा बांध विस्थापितों को पहले ही भूमि प्लॉट आबंटित किए जा चुके हैं। बाकी विस्थापितों को कोटधार में बसाने के लिए मामला दोबारा केंद्र सरकार के साथ उठाया गया है। इसे जल्द ही मिनी समझौते के तहत सुलझा लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि अगले दस दिनों में झंडूता में एसडीएम कार्यालय काम करना शुरू कर देगा। इस दौरान मुख्यमंत्री ने एक जनसभा को संबोधित किया।
विज्ञापन
उन्होंने बबखाल और बैरी-दड़ोलां पुलों के निर्माण की घोषणा की ताकि बिलासपुर को ऋषिकेश और नैना देवी तथा झंडूता विधानसभा क्षेत्रों से जोड़ा जा सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि झंडूता कॉलेज को जल्द ही विज्ञान खंड उपलब्ध करवाया जाएगा और इसका निर्माण एक वर्ष के भीतर करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि झंडूता में बस अड्डा और लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह का निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला घंडीर और धनेतर में विज्ञान की कक्षाएं शुरू करने की घोषणा की। उन्होंने कृषि केंद्र बरठीं में व्यावसायिक पाठयक्रम शुरू करने का भी आश्वासन दिया।
विज्ञापन
उन्होंने लोगों को विभाजनकारी ताकतों से दूर रहने के प्रति सचेत करते हुए कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए सभी मिलजुल कर कार्य करें। उन्होंने पूर्व सीएम और अनुसार ठाकुर का नाम लिए बिना कहा कि कुछ लोग निजी उद्देश्य की पूर्ति के लिए लोगों को क्षेत्र तथा धर्म के नाम पर बांटने का प्रयास करते हैं।
विज्ञापन
इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने गेड़हवीं में 45.72 लाख की लागत से निर्मित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तथा 5.30 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित राजकीय डिग्री महाविद्यालय झंडूता के नवनिर्मित खंड का लोकार्पण किया। उन्होंने 1.36 करोड़ रुपये की लागत से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र झंडूता का लोकार्पण भी किया। उन्होंने कलोल में तहसील कल्याण कार्यालय तथा उप तहसील कार्यालय खोलने की भी घोषणा की। मुख्यमंत्री ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला झंडूता के विज्ञान खंड का भी लोकार्पण किया।
मुख्यमंत्री ने झंडूता में जनसभा को संबोधित करते हुए छूमन में आयुर्वेदिक औषधालय के नवनिर्मित भवन के शुभारंभ की घोषणा की। उन्होंने नए स्तरोन्नत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बैहना-जट्टा, ग्राम पंचायत बरमाणा के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बल्ला तथा ग्राम पंचायत धानी के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धानी को क्रियाशील करने की घोषणाएं की।
उन्होंने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जाड़ू और नखलेड़ा में विज्ञान कक्षाएं शुरू करने तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नखलेड़ा में प्रशासनिक खंड की आधारशिला रखने की भी घोषणा की। उन्होंने ग्राम पंचायत तलाई में नए स्तरोन्नत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तलाई को खोलने व झंडूता में बीडीओ कार्यालय के स्रोत केंद्र की आधारशिला रखने की भी घोषणा की।
इस मौके पर पूर्व विधानसभा बीरू राम किशोर, 20 सूत्रीय कार्यक्रम कार्यान्वयन एवं अनुश्रवण समिति के अध्यक्ष राम लाल ठाकुर, मुख्य संसदीय सचिव राजेश धर्माणी, जगजीवन पाल, विधायक बंबर ठाकुर, बाबू राम गौतम, तिलक राज, विवेक कुमार, अमरजीत बंगा, कमलेंद्र कश्यप, कै. ओम प्रकाश, अंजना धीमान व अन्य व्यक्ति मौजूद थे।