{"_id":"57d98e6d4f1c1b2d46d491df","slug":"jewellery-and-cash-stolen-from-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"औद्योगिक क्षेत्र में घर से नकदी और गहने चोरी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
औद्योगिक क्षेत्र में घर से नकदी और गहने चोरी
ब्यूरो, अमर उजाला, बिलासपुर
Updated Wed, 14 Sep 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला बिलासपुर में चोरों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। चोर बेखौफ होकर दिनदहाड़े चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। आए दिन हो रही चोरियों से लोगों की नींद हराम हो गई है। चोरी का एक और मामला शहर के औद्योगिक क्षेत्र में सामने आया है। एक घर में सोमवार को चोरों ने करीब साढ़े तीन लाख रुपये की चोरी को अंजाम दिया है। इसमें गहने और नकदी शामिल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार को सुमन डोगरा अपने घर पर अकेली थी। शाम करीब सवा चार बजे वह मंदिर गई हुई थी। घर के मुख्य गेट पर ताला लगाया था। करीब छह बजे उनके पति अरुण डोगरा घर पहुंचे। सुमन डोगरा भी उसी समय घर वापस आ गई। जब वह अपने कमरे में गई अलमारी देखी, तो उसमें रखे लाखों रुपये के सोने के गहने और करीब एक लाख रुपये की नकदी गायब थी। उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने बयान कलमबंद कर मामले की छानबीन शुरू कर दी। हैरानी का विषय है कि न तो घर का कोई ताला टूटा था और न ही सामान बिखरा था। चोर बहुत ही चालाकी से घर में दाखिल हुए और लाखों रुपये की चोरी करके रफूचक्कर हो गए। उधर, मामले की जांच कर रहे सदर चौकी प्रभारी पदमदेव ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।