{"_id":"5772b4d34f1c1bc97379c118","slug":"industry-sealed","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक लोन की अदायगी न करने पर उद्योग सीज ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बैंक लोन की अदायगी न करने पर उद्योग सीज
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर
Updated Tue, 28 Jun 2016 11:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर के औद्योगिक क्षेत्र में स्थित आटा और मशरूम का उत्पादन करने वाली एक उद्योग को बैंक ने मंगलवार को सीज कर दिया। बैंक लोन की किस्तें समय पर न देने पर यह कार्रवाई की। बैंक प्रबंधन की पुलिस टीम और उद्योग विभाग की उपस्थित में की गई इस कार्रवाई से उद्योगपतियों में हड़कंप मच गया।
मिली जानकारी के मुताबिक औद्योगिक क्षेत्र बिलासपुर में आटा मिल और मशरूम का उत्पादन करने वाली एक मिल ने एक निजी बैंक से 2 करोड़ 82 लाख रुपये लोन लिया था। पिछले दो वर्षों से बैंक की किस्तें नहीं दी थी। इसके चलते ऋण ब्याज सहित 3 करोड़ से अधिक हो गया था। बैंक प्रबंधन ने इस बारे में कई बार नोटिस भी दिया था। बैंक प्रबंधन ने कड़ी कार्रवाई अमल में लाते हुए मंगलवार को उद्योग सीज कर दिया।
उधर, बैंक प्रबंधक विकास शर्मा ने बताया कि उक्त उद्योग की नीलामी अगले सप्ताह शुरू की जाएगी। यदि इस नीलामी में बैंक का ऋण पूरा नहीं होगा, तो उद्योग के मालिक की संपत्ति भी इसमें जोड़ी जाएगी। उन्होंने बताया कि संपत्ति अटैच करने के बाद भी यदि ऋण की राशि पूरी नहीं हुई, तो ऋण की गारंटी देने वाले गारंटर की संपत्ति भी इसमें अटैच होगी।