{"_id":"58adbfc04f1c1b2b69b250fe","slug":"in-land-distibute-case-fight-with-two-groups-in-bilaspur","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीनी विवाद को लेकर फोड़ डाला लाठी से सिर, क्रॉस एफआईआर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जमीनी विवाद को लेकर फोड़ डाला लाठी से सिर, क्रॉस एफआईआर
ब्यूरो/ अमर उजाला, शाहतलाई (बिलासपुर)।
Updated Thu, 23 Feb 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
fight
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राम पंचायत कोसरियां के गांव जय श्रीदेवी में दो गुटों में जमीनी विवाद के मामले को लेकर हुए खूनी संघर्ष में एक शख्स गंभीर रूप से घायल हो गया है। उक्त शख्स पर दूसरे गुट के एक शख्स ने लाठी से सिर पर हमला कर घायल कर दिया है।
विज्ञापन
वहीं दूसरे पक्ष ने भी मारपीट और हाथापाई की शिकायत पुलिस में दर्ज करवाई है। पुलिस ने इस संदर्भ में क्रॉस एफआईआर दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। घायल का उपचार बरठीं स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार जय श्रीदेवी निवासी तरसेम लाल ने तलाई पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है कि उनकी मलकीयत भूमि को लेकर पड़ोसियों के साथ जमीनी विवाद चल रहा था।
विज्ञापन
बीते कल भूमि की निशानदेही हुई और मौके पर दोनों पक्षों ने उसको मान भी लिया। मगर शाम को फिर दूसरे गुट ने उनके साथ बहसबाजी शुरू कर दी।
बात इतना बढ़ गई कि दूसरे पक्ष के लोगों ने उन पर लाठियों से हमला कर दिया। इसमें नरेश कुमार के सिर पर गहरी चोटें आई हैं। इससे वह मौके पर बेहोश होकर वही गिर पड़े।
नरेश कुमार को बरठीं स्वास्थ्य केंद्र में ले जाया गया। जहां उसका उपचार चल रहा है। पुलिस ने तरसेम लाल की शिकायत पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
दूसरे पक्ष की तरफ से जयपाल ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है कि उनके साथ बिना किसी बात को लेकर गाली-गलौज और हाथापाई की गई है। इसमें उन्हें भी चोटें आई हैं।
पुलिस ने जयपाल की शिकायत पर मामला दर्ज करके मामले की छानबीन शुरू कर दी है। एसपी राहुल नाथ से मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि दोनों गुटों ने एक दूसरे के खिलाफ मामले दर्ज करवाए हैं। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।