फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   house fire in shahtlai

दसलेहड़ा में अग्निकांड, घर सहित लाखों का सामान जला

Tue, 02 Aug 2016 11:59 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शाहतलाई(बिलासपुर)।
ब्यूरो/ अमर उजाला, शाहतलाई(बिलासपुर)। Updated Tue, 02 Aug 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
house fire in shahtlai
house fire - फोटो : अमर उजाला

ग्राम पंचायत दसलेहड़ा के गांव गोचर में सोमवार रात रिहायशी मकान में पेश आए भयंकर अग्निकांड में घर सहित लाखों का सामान जलकर राख गया। परिवार के सदस्यों और गांव के लोगों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की लेकिन आग इतनी भयंकर थी कि किसी भी सामान को नहीं बचाया जा सका।

विज्ञापन


परिवार के सामने ही उनकी उम्र भर की कमाई जलकर राख हो गई। प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर प्रभावित परिवार को पांच हजार रुपये फौरी राहत प्रदान की है।
ग्राम पंचायत दसलेहड़ा के गांव गोचर निवासी प्यार सिंह ने बताया कि सोमवार शाम को उनका परिवार भोजन करने के पश्चात अपने-अपने कमरों में सो गया।

रात करीब 2 बजे उन्हें स्लेटों की आवाज आने लगी, पहली बार तो उन्होंने सोचा की बारिश के कारण स्लेटों की आवाज आ रही है। मगर जब ज्यादा आवाज आने लगी तो आंगन में जाकर देखा तो सारा मकान आग की चपेट में आ चुका था।
विज्ञापन


मकान के अंदर सो रहे परिजनों को उन्होंने फोरन उठाया। शोर मचाने पर आस-पड़ोस से लोग मदद के लिए आए और आग पर काबू पाने की पूरी कोशिश की। मगर आग इतनी भयंकर थी की देखते ही देखते पूरी उम्र की कमाई राख के ढेर में तब्दील हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


आग में घर में रखे गहने-नगदी सहित अन्य कीमती सामान और दस्तावेज भी जल गए। अग्निकांड ने पूरे परिवार सड़क पर लाकर खड़ा कर दिया है। पंचायत प्रधान अशोक कुमार ने प्रशासन से मांग की है कि पीड़ित परिवार को अधिक से अधिक और जल्द आर्थिक मदद दी जाए।


झंडूता के नायब तहसीलदार रमेश्वर गौतम ने बताया कि हल्का पटवारी को रिपोर्ट बनाकर भेजने को कहा गया है और पीड़ित परिवार को 5000 रुपये फौरी राहत के रूप में दे दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed