{"_id":"573c77604f1c1b3e65ac77e0","slug":"house-fall-women-died-ij-kallar-village","type":"story","status":"publish","title_hn":"कल्लर में मकान की दीवार गिरी, बुजुर्ग महिला की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कल्लर में मकान की दीवार गिरी, बुजुर्ग महिला की मौत
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर।
Updated Wed, 18 May 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
बिलासपुर के कल्लर गांव में गिरे मकान का मलबा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैहनां-जट्टां पंचायत के गांव कल्लर में दो मंजिला कच्चे मकान की दीवार गिरने से वृद्धा की मौत हो गई। दीवार गिरने से गिरे मलबे में मकान के भीतर रह रही महिला कौलां देवी (70) पत्नी कर्म सिंह दब गई।
विज्ञापन
लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद मलबे में दबी वृद्धा को बाहर निकाला। उसे फौरन जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना प्रभारी सीता राम संधू पुलिस टीम के साथ पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। प्रशासन की ओर से तहसीलदार झंडूता देवराज शर्मा, कानूनगो वृत्त झंडूता देव राज, पटवारी सुरेंद्र चोपड़ा और पटवारी वृत्त धराड़सानी सुरेंद्र शर्मा भी मौके पर पहुंचे। राजस्व अधिकारियों ने पीड़ित परिवार को पांच हजार रुपए की फौरी राहत प्रदान की है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक बुधवार दोपहर को जिला की बैहनां-ब्राहम्णां पंचायत के कल्लर गांव में दर्दनाक हादसा हो गया। करीब एक बजे दो मंजिला कच्चे मकान की छत और दीवार अचानक भरभराकर गिर गई।
इससे मकान के भीतर मौजूद कौलां देवी मलबे में दब गई। मृतक महिला कौलां देवी पत्नी कर्म सिहं इस पुराने मकान में ही रहती थी। वृद्धा की मलबे में दबने की सूचना मिलते ही वहां पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग इकट्ठा हो गए। इसके बाद उन्होंने कड़ी मशक्कत से मलबे में दबी महिला को बाहर निकाला। महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। मगर यहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद अस्पताल प्रबंधन ने मामले की सूचना पुलिस को दी।
उधर, थाना प्रभारी सीता राम संधू ने बताया कि कल्लर गांव में एक कच्चे मकान की दीवार और छत गिरने से वृद्ध महिला की मलबे में दबने से मौत हो गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।