फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   heroine recovered in ghumarnvi from swift car

घुमारवीं में स्विफ्ट कार से 128 ग्राम हेरोइन बरामद

Wed, 07 Sep 2016 11:49 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, घुमारवीं(बिलासपुर)।
ब्यूरो/ अमर उजाला, घुमारवीं(बिलासपुर)। Updated Wed, 07 Sep 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
heroine recovered in ghumarnvi from swift car
drugs - फोटो : demo pics
घुमारवीं पुलिस ने नशे की बड़ी खेप पकड़ने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने नाके के दौरान घुमारवीं के दकड़ी चौक में दो युवकों के पास से 128 ग्राम हेरोइन बरामद की है। इसकी कीमत अंतर्राष्ट्रीय बाजार में करीब डेढ़ लाख रुपये आंकी जा रही है।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी युवकों से करीब 11900 नकद राशि बरामद की है। आरोपियों की पहचान दीपक कुमार निवासी कोट जिला बिलासपुर और अनिल कुमार निवासी भांवला मंडी के तौर पर हुई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने नशे की खेप ले जाने में इस्तेमाल हुई गाड़ी को भी कब्जे में ले लिया है। पुलिस का दावा है कि पकड़े गए आरोपी लंबे समय से हेरोइन के कारोबार से जुड़े हुए थे।
विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बिलासपुर की ओर से जाहू की तरफ एक स्विफ्ट कार जा रही थी। पुलिस ने गाड़ी को तलाशी के लिए रोका तो उसमें दो युवक सवार थे। वाहन की तलाशी करने पर आरोपियों से करीब 128 ग्राम हेराइन बरामद की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने मौके पर ही आरोपियों को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकद्दमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने स्विफ्ट कार को भी कब्जे में ले लिया है। पुलिस इस बात की छानबीन में जुटी है कि आरोपी नशे की यह खेप कहां से लेकर आ रहे थे।

सूत्रों की मानें तो पुलिस नशे की खेप आने की पहले ही गुप्त सूचना मिल चुकी थी। इसको देखते हुए पहले ही जिला के विभिन्न स्थानों पर नाकेबंदी कर दी गई थी। इसी दौरान दकड़ी चौक पर पुलिस के हाथ ये सफलता लगी है।


कोट्स
डीएसपी घुमारवीं अंजनी जसवाल ने मामले की पुष्टि की है कहा की आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है। मादक द्रव्य को उक्त आरोपी कहां से लाए थे और कहां ले जा रहे थे इस विषय में पुलिस जांच कर रही है। आरोपियों से छानबीन कर रही है घुमारवीं थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों को स्थानीय अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी अनिल शर्मा की अदालत में पेश किया। जहां से दोनों आरोपियों को अदालत ने 14 सितंबर तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed