फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   girl identified with adhaar

आधार कार्ड ने लापता मासूम को चार साल बाद मिलाया पिता से

Mon, 14 Nov 2016 11:05 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, स्वारघाट (बिलासपुर)।
ब्यूरो, अमर उजाला, स्वारघाट (बिलासपुर)। Updated Mon, 14 Nov 2016 11:05 PM IST
विज्ञापन

चार साल पहले लापता हुई 12 साल की मासूम पटियाला के पिंगला आश्रम में मिली। इस बात का खुलासा आधार कार्ड बनाने से हुआ। जब यह मासूम भी आश्रम के अन्य बच्चों के साथ आधार कार्ड बनाने गई तब पता चला कि उसका आधार कार्ड पहले ही बना हुआ है। इसके आधार पर आश्रम की ओर से स्वारघाट पुलिस से संपर्क साधा गया और मासूम को उसके घर पहुंचाया। 

विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि विकास खंड स्वारघाट के तहत आने वाली ग्राम पंचायत स्वाहण के गांव डोलरा निवासी विजय कुमार ने 3 अक्तूबर, 2012 को पुलिस थाना स्वारघाट में शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसकी पत्नी सरोजबाला और बड़ी बेटी निशा देवी पिछले कई दिनों से लापता है। उसने परिजनों और रिश्तेदारों के यहां तलाश कर ली है। लेकिन, उनका कोई अता-पता नहीं चला। शिकायत पर स्वारघाट पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 364 के तहत मामला दर्ज किया था। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पंजाब की पटियाला पुलिस ने जंगल में 12 वर्षीय निशा देवी को बरामद किया था। जिससे पुलिस ने पूछताछ की, लेकिन वह अपना कोई पता नहीं बता सकी। इसके चलते पुलिस ने निशा को पटियाला के पिंगला आश्रम भेज दिया था। आश्रम संचालकों ने अन्य बच्चों के साथ निशा देवी की यहां पर पढ़ाई शुरू करवा दी। एक दिन निशा को आधार कार्ड बनवाने के लिए ले जाया गया, तो पता चला कि निशा का आधार कार्ड पहले ही बना हुआ है। आधार कार्ड बना होने से निशा को उसकी पहचान मिल गई और उसके घर का भी पता चल गया। आश्रम से पुलिस थाना स्वारघाट में संपर्क कर इस सारे मामले की जानकारी दी। इसके बाद स्वारघाट पुलिस की टीम पटियाला स्थित पिंगला आश्रम पहुंची और बच्ची को अपने साथ स्वारघाट ले आई। स्वारघाट पुलिस ने निशा के मिलने की जानकारी उसके पिता विजय कुमार को दी और बच्ची को उसके पिता के सपुर्द कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


निशा की मां का अभी तक नहीं लगा कोई सुराग 
पुलिस अभी तक विजय कुमार की पत्नी सरोजबाला का कोई सुराग नहीं लगा पाई है। लेकिन, निशा के मिलने से अब उसकी मां सरोजबाला का भी पता लगाने में मदद मिल सकती है। स्वारघाट पुलिस थाना के  हेड कांस्टेबल रामपाल चौधरी मामले की छानबीन कर रहे हैं। मामले की पुष्टि एसपी बिलासपुर राहुल नाथ ने की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed