फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   ghawandal panchyat helper suspended

घवांडल पंचायत का सहायक सस्पेंड

Wed, 27 Apr 2016 11:58 PM IST
स्वारघाट(बिलासपुर)।
स्वारघाट(बिलासपुर)। Updated Wed, 27 Apr 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
ghawandal panchyat helper suspended
क्राइम
विकास खंड श्री नयना देवी के तहत आने वाले स्वारघाट की  ग्राम पंचायत घवांडल के पंचायत सहायक को सरकारी धन की गड़बड़ी करना महंगा पड़ गया। सहायक पर आरोप था की उन्होंने सरकारी धन में गोलमाल किया था, वहीं कई दस्तावेजों के साथ भी छेड़छाड़ की थी।
विज्ञापन


मामले की जांच में पंचायत सहायक पर लगाए गए सभी आरोप सही पाए गए। इसके बाद ही बीडीओ ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पंचायत सहायक मोहन लाल को सस्पेंड कर दिया है। जानकारी के अनुसार पंचायत सहायक ने अकाउंट में करीब एक लाख रुपये का गोलमाल किया था। इसके साथ ही वह करीब नौ महीने से कार्यालय में भी नहीं आ रहा था। इस वजह से पंचायत के कई विकासात्मक कार्य ठप पड़े हुए थे।
विज्ञापन


इस संदर्भ में बीडीओ ने भी कई बार पंचायत का दौरा किया था। मगर पंचायत सहायक हर बार ड्यूटी से नदारद पाया जाता था। इसके बाद प्रशासन ने उसके खिलाफ जांच बिठा दी थी। मामले की जांच का जिम्मा जिला पंचायत अधिकारी बिलासपुर सतीश अग्रवाल को सौंपा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने सभी पहलुओं पर गहनता से पड़ताल की सहायक पर लगाए गए सभी आरोप सही पाए गए। इसके बाद उन्होंने मामले की रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को सौंपी। रिपोर्ट के मिलने के बाद पंचायत सहायक की सेवाएं समाप्त कर दी गई है। वहीं सहायक के पास जो भी सरकारी संपत्ति है उसे भी वापस मांग लिया गया है।


बीडीओ स्वारघाट शशि पटियाल ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि जांच में पंचायत सहायक पर लगाए गए सभी आरोप सही पाए गए हैं। इसके बाद उच्च अधिकारियों ने पंचायत सहायक की सेवाएं समाप्त करने के आदेश जारी किए है। आदेश पंचायत सहायक को सौंप दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि आदेश तत्काल प्रभाव से लागू माने जाएंगे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed