{"_id":"c6e9d9689861b357ed01aa2df96b6f4a","slug":"fraud-case-hindi-news-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"धोखाधड़ी के केस में पंचायत सचिव सहित महिला गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
धोखाधड़ी के केस में पंचायत सचिव सहित महिला गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, घुमारवीं (बिलासपुर)।
Updated Sat, 13 Feb 2016 07:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक साल पहले घुमारवीं थाना में दर्ज हुए धोखाधड़ी के कथित मामले में पुलिस ने पंचायत सचिव और एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
पंचायत सचिव पर एक महिला को गलत जन्म प्रमाण पत्र देने के आरोप लगे थे। शनिवार को उन्हें अदालत में पेश किया गया। जहां से उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार घुमारवीं थाना के अंतर्गत आने वाली एक पंचायत में पंचायत सचिव ने एक महिला को जन्म प्रमाण पत्र जारी किया था।
इस जन्म प्रमाण पत्र के आधार पर महिला ने नौकरी भी हासिल कर ली। लेकिन, एक व्यक्ति ने आपत्ति जताते हुए इस संबंध में शिकायत दर्ज करवाई थी। पुलिस मामले की छानबीन शुरू की।
विज्ञापन
इसके बाद पुलिस ने इस संदर्भ में धोखाधड़ी का केस दर्ज किया। पुलिस के अनुसार महिला को जो प्रमाण पत्र पंचायत से जारी किया गया था उसमें उसकी जन्म तिथि अलग दर्शाई गई थी।
विज्ञापन
जबकि महिला ने जहां नौकरी हासिल की वहां के दस्तावेजों में उसकी जन्म तिथि कुछ और ही थी। पुलिस ने इसके बाद इस मामले में 420, 467, 468 और 471 के तहत मामला दर्ज किया था।
शुक्रवार को पुलिस ने इस मामले में महिला और सचिव दोनों को गिरफ्तार किया। शनिवार को उन्हें अतिरिक्त न्यायिक दंडाधिकारी अनिल शर्मा की अदालत में पेश किया गया। जहां से उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया है।