{"_id":"58c03db84f1c1b683ddc4e51","slug":"fishermen-drown-in-gobind-sagar-lake-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोबिंद सागर झील में डूबा मछुआरा, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गोबिंद सागर झील में डूबा मछुआरा, मौत
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर।
Updated Wed, 08 Mar 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
drowned
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला की पंचायत जड्डू-कुलज्यार के गांव कड़ोहघाट में मानव निर्मित झील गोबिंद सागर में मछलियां पकड़ने गए मछुआरे की डूबने से मौत हो गई है। मछुआरे का शव बुधवार दोपहर 12:30 बजे लोगों को उसी स्थान पर मिला जहां पर पिछले कल उसकी किश्ती मिली थी। मछुआरे की मौत की खबर सुनते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।
विज्ञापन
पुलिस ने इस संदर्भ में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार कड़ोह निवासी रतन लाल (36) पुत्र धर्म सिंह उर्फ कमलेश कुमार हर रोज की तरह सोमवार को गोबिंद सागर झील में मछलियां पकड़ने के लिए करीब तीन बजे जाल लगाने के लिए गया।
विज्ञापन
मगर देर रात जब वह घर पर नहीं लौटा तो परिजनों को चिंता सताने लगी। इसके बाद परिजनों ने आसपास फोन कर उसकी जानकारी लेने की भी कोशिश की। मगर उसका कहीं भी पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
अगली सुबह उसकी तलाश शुरू की तो उसकी किश्ती घर से करीब एक किलोमीटर की दूरी पर मिली। इसमें उसका मोबाइल और चप्पलें बरामद की गई। पंचायत प्रधान कमलदेव ने पुलिस को रतन लाल के गुम होने की सूचना दे दी।
पुलिस ने सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचकर रतन की खोज शुरू कर दी। मगर उसका कोई पता नहीं चल सका। आखिर दोपहर करीब 12.30 पर रतनलाल का शरीर झील में दिखाई दिया।
पुलिस ने शव को गोबिंद सागर झील से निकालकर 174 के तहत मामला दर्ज कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। घुमारवीं डीएसपी घुमारवीं राजेश शर्मा ने बताया कि गोबिंद सागर झील के कड़ोल निवासी रतनलाल का शव मिला है। पुलिस ने इस संबंा में मामला दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।