फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   fire in weat crop in bhena baraman

गेहूं की फसल में लगी आग, 50 हजार का नुकसान

Tue, 19 Apr 2016 11:48 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर।
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर। Updated Tue, 19 Apr 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
fire in weat crop in bhena baraman
कंदरौर के बेनला-ब्राह्म्णां में रखी फसल में लगी आग को बुझाते लोग। - फोटो : अमर उजाला

कंदरौर पंचायत के गांव बेनला-ब्राह्मणा में तीन परिवारों की खेतों में काट कर रखी गई गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। इसमें लगभग 50 हजार रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।

विज्ञापन


आग लगने से चेतराम, सुखराम और विनोद कुमार की फसल जल गई है। प्रभावितों ने बताया कि उन्होंने गेहूं की फसल को काटकर रखा था कि अचानक शॉर्ट सर्किट से उनकी फसल में आग लग गई। हालांकि आग को बुझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन आग ने भयानक रूप धारण करने से देखते ही देखते ही किसानों की सारी मेहनत पर पानी फेर दिया।
विज्ञापन


भंडारी राम, गुलशन देवी, विपन कुमार, अजय शर्मा, पवन शर्मा, राजेश कुमार, पंकज शर्मा, रफी मोहम्मद और यूसुफ खान सहित अन्यों ने आग पर काबू पाने का भरसक प्रयास किया, लेकिन फसल को बचाने के लिए यह कोशिशें नाकाम साबित हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, ग्रामीणों की शिकायत पर प्रधान कंदरौर कुलदीप कुमार धीमान, उपप्रधान पुरुषोत्तम ठाकुर ने घटनास्थल का दौरा किया और नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने प्रभावित परिवार का हर संभव आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed