फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   fire in shope, ten lekhs property distroy.

करियाना की दुकान राख, दस लाख का नुकसान

Fri, 18 Dec 2015 10:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, स्वारघाट (बिलासपुर)।
ब्यूरो/अमर उजाला, स्वारघाट (बिलासपुर)। Updated Fri, 18 Dec 2015 10:26 PM IST
विज्ञापन
fire in shope, ten lekhs property distroy.

थाना स्वारघाट के अंतर्गत ज्योर गांव में वीरवार रात करियाना की दुकान में अचानक आग लग गई। इस घटना में दुकान के अंदर रखे सामान समेत पूरी दुकान जलकर राख हो गई।

विज्ञापन


इससे लगभग दस लाख रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने इस संदर्भ में मामला दर्ज कर छानबीन कर दी है। जबकि राजस्व विभाग की टीम ने मौके का मुआयना करते हुए नुकसान का आकलन शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


आगजनी के पुख्ता कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। हालांकि, आशंका जताई जा रही है कि बिजली के शॉट-सर्किट की वजह से आग लगी है। 

जानकारी के अनुसार वीरवार रात ज्योर गांव मे दुकानदार संतोष कुमार की करियाना आग में अचानक आग लग गई। आग की लपटें इतनी भयानक थी कि देखते ही देखते पूरी दुकान को उसने अपनी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आग की सूचना मिलते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई। शोर मचाने पर स्थानीय लोगों ने पानी से बुझाने का प्रयास भी किया लेकिन, तब तक आग रौद्र रूप धारण कर चुकी थी।

इससे दुकान में रखा करियाना, स्टेशनरी और कॉस्मेटिक का सामान आग की भेंट चढ़  गया। बताया जा रहा है कि घटना रात करीब तीन बजे हुई। सूचना मिलते ही पुलिस थाना स्वारघाट के प्रभारी सब इंस्पेक्टर कर्म सिंह ठाकुर टीम के साथ मौके पहुंचे और जांच शुरू की।


इस दौरान दुकान मालिक और स्थानीय लोगों के बयान भी कलमबद्ध किए गए। पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शार्ट सर्किट माना जा रहा है।

फिर भी जांच पूरी होने के बाद ही आग के कारणों का पता चल सकेगा। स्वारघाट के तहसीलदार ने मौके पर जाकर करियाना दुकान के मालिक संतोष कुमार को प्रशासन की तरफ  से फौरी राहत के तौर पर दस हजार रुपये दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed