{"_id":"57239de14f1c1b6056a91531","slug":"fire-in-forest-area","type":"story","status":"publish","title_hn":"बल्हसीणा जंगल में भड़की आग ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बल्हसीणा जंगल में भड़की आग
ब्यूरो/अमर उजाला, शाहतलाई (बिलासपुर)
Updated Fri, 29 Apr 2016 11:16 PM IST
विज्ञापन
जंगल में आग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झंडूता तहसील के बल्हसीणा पंचायत के समीप जंगल में शुक्रवार दोपहर को आग लग गई। इससे वन संपदा जलकर राख हो गई। आग से लगभग 5 हेक्टेयर तक जंगल जल गया है।
विज्ञापन
मिली जानकारी अनुसार शुक्रवार दोपहर को जंगल में अचानक आग भड़क गई। आग इतनी भयंकर थी इस पर काबू पाना मुश्किल हो रहा था। आग लगने की सूचना लोगों ने फायर ब्रिगेड को दी। आग पर स्थानीय लोगों की मदद से काबू पाया गया। स्थानीय युवक राजेश पटवारी ने बताया कि जंगल में आग लगने की सूचना मिलते ही काफी संख्या में लोग जंगल में पहुंच गए। उन्होंने बताया कि क्षेत्र की महिलाओं ने भी आग बुझाने में काफी योगदान दिया।
विज्ञापन
कमलेश, गीता, रोशनी देवी, सुमनलता, रीता देवी, रंजना कुमारी, राजो देवी, सुदेश कुमारी, सुमन कुमारी, रिंकू, रामपाल, रमेश चंद, बाबू राम, संजू, जोगिंद्र सिंह, श्याम लाल, इकबाल मोहम्मद व बबलू सहित अन्यों ने आग बुझाने में सहयोग किया। यदि फायर बिग्रेड की टीम समय पर नहीं पहुंचती तो इसकी चपेट में चार घर भी आ सकते थे।
विज्ञापन
उधर, बीओ (वन) लखनपाल ने बताया कि आग के कारणों का पता नहीं चल पाया है। आग से करीब 5 हेक्टेयर क्षेत्र में वन संपदा को नुकसान पहुंचा है।