{"_id":"a2ca397943195e8563816aaded10e22d","slug":"fire-case-in-bilaspur-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिलेंडर में लगी आग, 40 हजार का सामान जला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सिलेंडर में लगी आग, 40 हजार का सामान जला
ब्यूरो/अमर उजाला, भराड़ी (बिलासपुर)।
Updated Tue, 17 Nov 2015 07:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तडौन पंचायत के डीबला गांव में अचानक सिलेंडर में लगी आग से रसोई घर में रखा करीब 40 हजार रुपये का सामान जलकर राख हो गया। गनीमत यह रही कि हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।
विज्ञापन
पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। घुमारवीं गैस एजेंसी के कर्मचारियों ने भी मौके पर पहुंचकर जायजा लिया।
जानकारी के अनुसार डीबला गांव के विनोद कुमार की पत्नी रेखा देवी सुबह करीब 7 बजे रसोई घर में चाय बना रही थी। इस दौरान अचानक सिलेंडर ने आग लग गई। इससे आग चारों तरफ फैल गई और वहां पर रखा सामान भी इसकी चपेट में आ गया।
विज्ञापन
आग लगने से रसोई घर में रखा फ्रिज, बर्तन तथा मिक्सर ग्राइंडर सहित अन्य जलकर स्वाह हो गया। आग से रसोई घर के अंदर लगे मार्बल और टाइलों के भी टुकड़े हो गए। धुएं को देखकर आस-पड़ोस के लोग भी मौके पर पहुंच गए। लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इससे बड़ा हादसा होने से टल गया।
विज्ञापन
डीएसपी घुमारवीं अंजनी जसवाल ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आग लगने के कारणों की छानबीन की जा रही है।