{"_id":"58f50bd44f1c1ba346470c57","slug":"fire-case-eight-cattle-brunt-in-barmana-harnoda","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग लगने से गौशाला राख, आठ पशु झुलसे ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आग लगने से गौशाला राख, आठ पशु झुलसे
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर।
Updated Tue, 18 Apr 2017 12:09 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरमाणा के हरनोड़ा में गौशाला में आग लगने से आठ पशु झुलस गए। आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। गनीमत रही कि समय रहते आग पर काबू पाया लिया गया, अन्यथा हादसा काफी बड़ा हो सकता था।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक राजकुमार पुत्र रूपलाल की गौशाला में सोमवार को अचानक आग लग गई। बच्चों ने जब गौशाला से धुंआ उठते देखा, तो उन्होंने शोर मचाना शुरू कर दिया। इसे सुनकर घर के लोग और ग्रामीण मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
इसके बाद भारी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। मगर आग में गौशाला में बंधे पशु झुलस गए। हालांकि समय रहते पशुओं को बाहर निकालकर उनकी जान बचा ली गई। आग की इस घटना से गौशाला पूरी तरह जलकर राख हो गई है।
विज्ञापन
जबकि, सात बकरियां और एक गाय भी झुलस गई है। बीडीसी सदस्य और उपप्रधान शंकर सिंह ने जिला प्रशासन से मांग की है कि प्रभावित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाए।