फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   fake sim issued in murered case

हत्याकांड में इस्तेमाल हुए थे जाली सिम कार्ड

Fri, 29 Apr 2016 11:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, भराड़ी (बिलासपुर)
ब्यूरो/अमर उजाला, भराड़ी (बिलासपुर) Updated Fri, 29 Apr 2016 11:11 PM IST
विज्ञापन

जिला में तीन साल पहले हुए बहुचर्चित किडनैपिंग और हत्या मामले में 6 में से एक युवती समेत चार आरोपियों को कोर्ट ने एक बार फिर से पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। आरोपी ने वारदात के समय जो सीम कार्ड प्रयोग में लाए थे वह सभी फर्जी पाए गए हैं। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि कहीं इन 6 आरोपियों के साथ कोई और तो इस मामले के साथ नहीं जुड़ा है। वहीं यह भी पता लगाया जा रहा है कि आरोपी फर्जी आईडी कहां से लाए। इस मामले को लेकर आरोपियों से पूछताछ करने के लिए पुलिस ने कोर्ट से रिमांड मांग था। जिस पर कोर्ट ने चार आरोपियों को रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस सभी आरोपियों को भराड़ी थाना में ले गई है। यह आरोपी पिछले 3 सालों से मुक्तकारगार बिलासपुर में बंद थे।

विज्ञापन


वर्ष 2013 में 25 वर्षीय युवक को उतार दिया था मौत के घाट
उल्लेखनीय है कि 31 अगस्त, 2013 की रात को भराड़ी थाना के तहत बरोटा गांव से 25 साल के युवक को फोन करके घर से बाहर बुलाया गया। इसके बाद उसको किडनैप करके करीब बीस किमी दूर ले जाकर मौत के घाट उतार दिया गया था। युवक के साथ उक्त लोगों की कोई रंजिश चल रही थी। इस कारण युवक को मौत के घाट उतार दिया गया था।
विज्ञापन


पुलिस ने एक युवती सहित 6 लोगों को किया था गिरफ्तार
पुलिस ने इस मामले में वारदात को अंजाम देने वाली एक युवती सहित 6 लोगों को गिरफ्तार किया था। तभी से यह आरोपी बिलासपुर जेल में बंद हैं। वहीं से ही आरोपियों को पेशी पर ले जाया जाता है। उस समय पुलिस ने पाया था कि  इस घटना को अंजाम देने के लिए आरोपियों ने जो सिम कार्ड प्रयोग किए थे, वह फर्जी आईडी देकर हासिल किए गए थे। पुलिस ने आरोपियों पर हत्या की वारदात को अंजाम देने के आरोप के साथ-साथ गलत तरीके से सिम कार्ड हासिल करने के लिए 420 का केस भी दर्ज किया था। जिसकी तहकीकात चल रही थी।   
विज्ञापन
विज्ञापन


अब मुक्तकारगार में बंद इन 6 आरोपियों में से चार आरोपियों को फिर से कोर्ट की अनुमति से भराड़ी थाना लाया गया है। चारों आरोपियों को 30 अप्रैल तक रिमांड पर भेजा गया है। इन आरोपियों से पूछताछ की जा रही है कि जो नंबर हत्या की वारदात में प्रयोग किए गए थे वह कहां से लिए थे व उनके जाली आईडी कहां से प्राप्त की थी। पुलिस की जांच से साफ हो गया है कि अब जिसने उक्त आरोपियों को फर्जी नंबर बेचे थे उस पर भी पुलिस जल्द कार्रवाई कर सकती है।  उधर, थाना प्रभारी भराड़ी दयाराम ने बताया कि आरोपी पुलिस रिमांड पर हैं। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed