{"_id":"5786822b4f1c1b081b13ea5e","slug":"fake-online-forgery-case-one-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"आनलाइन ठगी के मामले महिला का पति गिरफ्तार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आनलाइन ठगी के मामले महिला का पति गिरफ्तार
ब्यूरो/ अमर उजाला, भराड़ी (बिलासपुर)।
Updated Wed, 13 Jul 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
Absconding Ahmedabad serial blasts (2008) accused Nasir Rangrej arrested
भराड़ी थाना के तहत वर्ष 2015 में रिटायर्ड एक्सईएन के साथ हुई लाखों की ठगी के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। दो दिन पहले शिमला पुलिस ने आरोपी महिला से पूछताछ के बाद उक्त शख्स को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
आरोपी महिला का पति बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार जल्द ही आरोपी को मामले से संबंधित पूछताछ के लिए भराड़ी थाना लाया जाएगा। उधर, पुलिस मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए महिला की पहचान गुप्त बनाए हुए है।
विज्ञापन
वर्ष 2015 में क्षेत्र के एक रिटायर्ड एक्सईएन से पॉलिसी के नाम पर करीब 15 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया था। गिरोह 13 महीनो में शिकायतकर्ता को पैसे दोगुने करने का झांसा देकर शिकार बनाया था।
विज्ञापन
इस गिरोह के पास लोगों की पॉलिसियों की जानकारी पहले से ही मौजूद रहती थी। इस कारण यह गिरोह लाखों रुपये की ठगी करने में कामयाब हो जाता था। पुलिस छानबीन में पता चला है कि गिरोह लोगों के बारे में पूरी जानकारी एकत्रित कर उनसे ठगी को अंजाम देता था।
पुलिस ने बैंक अकाउंट के आधार पर छानबीन करके महिला को गिरफ्तार किया था। बुधवार को इस मामले में शिमला पुलिस ने एक अन्य व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। इसे जल्द ही भराड़ी थाना लाया जाएगा।
डीएसपी घुमारवीं अंजनी जस्वाल ने बताया कि आरोपी महिला के पति कर्णदीप को भी शिमला पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। इससे मामले की पूछताछ की जा रही है। जल्द इसे इस मामले में और गिरफ्तारियां हो सकती है।