फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   death due to current in shahtlai

शाहतलाई लंगर लगाने आए शख्स को लगा करंट, मौत

Mon, 28 Mar 2016 10:57 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शाहतलाई (बिलासपुर)।
ब्यूरो/ अमर उजाला, शाहतलाई (बिलासपुर)। Updated Mon, 28 Mar 2016 10:57 PM IST
विज्ञापन
death due to current in shahtlai
पुलिस के मुताबिक हमीरपुर के सनेडी निवासी देशराज (35) पिछले तीन सालों से बागवानियां के पास नालका गांव में किराये के मकान में रहता था। देशराज यहां पर अकेले रहता था तथा उसकी पत्नी और एक बच्ची भी है जो उसके गांव में रहती है। दिन में जूते का कारोबार करने के अलावा वह सुबह शाम कबाड़ का कार्य भी करता था। नालका गांव में मिला था शव- 5 मार्च को कुछ लोगों ने देशराज का शव नालका गांव के जाने वाले रास्ते से कुछ दूर खेत में पड़ा देखा। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची ओर शव को कब्जे में लिया। सनेड़ पंचायत के प्रधान धरेंद्र सिंह ने बताया कि देशराज 2 मार्च से लापता था। हर रोज बागवानियां अपने काम पर आता था। लेकिन जब दो दिन से नहीं दिखाई दिया तो उसके परिचित लोगों ने उसकी खोजबीन की जिस पर उन्हें इसका शव खेतों में मिला। पंचायत प्रधान ने बताया कि मृतक व्यक्ति शराब पीने का भी आदी था। - फोटो : Demo Pic

बाबा बालकनाथ चैत्र माह के मेलों में लंगर लगाने आए एक शख्स की करंट लगने से मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब शख्स टंकी से पानी भर रहा था। इसी दौरान टुल्लू पंप की तार नंगी होने की वजह से उसे करंट लग गया।

विज्ञापन


उसे पहले निजी अस्पताल और यहां से उपचार के लिए ऊना क्षेत्रीय अस्पताल ले जाया गया लेकिन रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान गुरमीत सिंह (52) निवासी समूर के रूप में हुई है।
विज्ञापन


वह हलवाई का काम करता था और आजकल मेलों में लंगर लगाने के लिए शाहतलाई आया था। पुलिस ने गुरमीत के भाई महिंद्र सिंह की शिकायत पर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार मामला रविवार दोपहर करीब एक बजे का है जब गुरमीत पटियाला वालों के शाहतलाई दियोटसिद्ध मार्ग पर लगे लंगर में काम कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरमीत साथ में लगी टंकी से पानी निकाल रहा था कि इसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गया। गुरमीत के चिल्लाने पर स्थानीय लोग और साथी उसे फौरन शाहतलाई स्थित निजी अस्पताल ले गए।


यहां उसकी नाजुक हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे क्षेत्रीय अस्पताल ऊना ले जाने के लिए कहा। मगर जब तक उसे अस्पताल पहुंचाया गया उसकी मौत हो चुकी थी। डीएसपी अंजनी जस्वाल ने मामले की पुष्टि की है। करंट लगने से मौत का मामला सामने आया है। ऊना अस्पताल पुलिस टीम भेजकर जांच की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed