{"_id":"58177adc4f1c1bab31435aa9","slug":"deadbody-foiunfd-in-snahal-river-bharari-police-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्नेहल खड्ड के पास मिला अज्ञात शव ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्नेहल खड्ड के पास मिला अज्ञात शव
ब्यूरो/ अमर उजाला,भराड़ी (बिलासपुर)।
Updated Mon, 31 Oct 2016 11:15 PM IST
विज्ञापन
crime demo
- फोटो : MID DAY
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस थाना भराड़ी के तहत स्नेहल खड्ड के पास सोमवार सुबह अज्ञात शव मिलने से सनसनी फैल गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हालांकि अभी तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने इस संबंध में जांच शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार सुबह लोगों ने स्नेहल खड्ड के पास अज्ञात शव को देखा।
विज्ञापन
इसकी सूचना लोगों ने स्थानीय पंचायत प्रधान को दी। ग्राम पंचायत हटवाड़ की प्रधान प्रोमिला देवी ने इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी। प्रथम दृष्टि से शव किसी प्रवासी का प्रतीत होता है।
विज्ञापन
मृतक की उम्र करीब 45 वर्ष बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि मृतक रविवार को शराब पीकर इलाके में घूम रहा था। भराड़ी थाना के एएसआई लवकेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
शव किसी प्रवासी का प्रतीत होता है। हालांकि शव पर किसी भी प्रकार की चोट के निशान नहीं है। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा।