{"_id":"a03f9631931a9abdcee0d5a2a0244179","slug":"crime-news-hindi-news-1334","type":"story","status":"publish","title_hn":"तोड़ डाले हजारों के बास्केटबाल बोर्ड-रिंग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तोड़ डाले हजारों के बास्केटबाल बोर्ड-रिंग
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर।
Updated Sun, 21 Feb 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
शहर के बास्केटबाल मैदान में लगे बास्केटबाल के फाइबर बोर्ड और रिंग को शरारती तत्वों ने तोड़ दिया है। इससे हजारों रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
शरारती तत्वों द्वारा की गई इस हरकत की जिला बास्केटबाल संघ ने कड़ी निंदा की है। संघ ने इलाके में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग भी की है।
शहर के रौड़ा सेक्टर में स्थित इस मैदान की सुंदरता को बरकरार रखने के लिए संघ काफी लंबे समय से मेहनत कर रहा है। लेकिन, कुछ शरारती तत्वों ने बास्केटबाल संघ की मेहनत पर पानी फेर दिया है।
विज्ञापन
मैदान में चार फाइवर बोर्ड व रिंग लगाए गए हैं। इनकी कीमत 40 हजार रुपये प्रति बोर्ड और रिंग है। यहां रोजाना खिलाड़ी अभ्यास के लिए आते हैं।
हाल ही में मैदान में राज्य स्तरीय बास्केटबाल प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया था। इसमें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों ने भाग लिया था। जिला बास्केटबॉल संघ बिलासपुर के महासचिव राजकुमार राणा ने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे शरारती तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन
शाम को सजती है महफिल
मैदान के साथ लगते राजकीय प्राइमरी स्कूल में शाम ढलते ही शराबियों की महफिल सज जाती है। कई बार इस स्कूल के परिसर में शराब की बोतलों सहित सिगरेट और तंबाकू के पैकेट भी मिल चुके हैं।
डीएसपी सुरेंद्र शर्मा का कहना है कि इस बारे में अभी तक कोई शिकायत नहीं मिली है। अगर ऐसा है, तो ऐसे शरारती तत्वों को बख्शा नहीं जाएगा।