{"_id":"57b35a104f1c1bd66b6eb926","slug":"child-deadbody-found-in-bgovind-sagar-lake","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच दिन बाद झील में मिला किशोर का शव ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पांच दिन बाद झील में मिला किशोर का शव
ब्यूरो/ अमर उजाला, शाहतलाई(बिलासपुर)।
Updated Tue, 16 Aug 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
crime demo
- फोटो : MID DAY
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुक्रवार को खेलते-खेलते गोबिंद सागर झील में डूबे साहिल का शव पांच दिन बाद मंगलवार को शव बरामद हुआ है। मासूम का शव घटना स्थल से करीब दो सौ मीटर की दूरी से मिला है। मंगलवार को स्थानीय लोगों ने उसे देखा। इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पानी से बाहर निकाला।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि गत शुक्रवार को खेलते-खेलते बलघाड़ गांव के समीप हमीरपुर जिला के लदरौर खुर्द गांव का 16 वर्षीय साहिल गोबिंद सागर झील में डूब गया था। पुलिस और स्थानीय लोगों की लाख कोशिश के बाद भी साहिल का कोई सुराग नहीं लग पाया।
विज्ञापन
सर्च ऑपरेशन में स्थानीय बोट संचालकों की मदद भी ली गई थी। इस वजह से परिजन पांच दिन तक झील में टकटकी लगाए बैठे रहे। मंगलवार सुबह करीब सवा आठ बजे जिस स्थान पर साहिल में झील डूबा था।
विज्ञापन
उससे करीब 200 मीटर दूरी पर बलघाड़ के ग्रामीणों ने शव को उतराते हुए देखा। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी पंचायत प्रधान बलबीर सिंह को दी और उन्होंने पुलिस थाना तलाई को सूचित किया। थाना प्रभारी कर्म चंद अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और बोट की सहायता से शव तक पहुंचे।
झील से निकाले गए शव की शिनाख्त साहिल परिजनों ने कर दी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए घुमारवीं अस्पताल भेज दिया है।
डीएसपी घुमारवी अंजनी जसवाल ने बताया कि गोबिंद सागर झील में मंगलवार को एक शव उतराता हुआ मिला। इसकी पहचान शुक्रवार को झील में डूबे हुए किशोर साहिल के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।