फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   chid death due to fall in rock.

पहाड़ी से टूटी चट्टान, आंगन में खेल रहे बच्चे की मौत

Thu, 25 Feb 2016 11:19 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शाहतलाई (बिलासपुर)।
ब्यूरो/ अमर उजाला, शाहतलाई (बिलासपुर)। Updated Thu, 25 Feb 2016 11:19 PM IST
विज्ञापन
chid death due to fall in rock.

शाहतलाई के पिछड़े क्षेत्र कोटधार की ग्राम पंचायत कोसरियां में पहाड़ी से चट्टान खिसकने से आंगन में खेल रहे बच्चे की मौत हो गई। इससे गांव में मातम का माहौल छा गया है।

विज्ञापन


घटना बुधवार शाम की बताई जा रही है। पुलिस ने इस संदर्भ में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत कोसरियां के तहत पियुंगली गांव में कोटधार की पहाड़ी से बुधवार शाम अचानक एक चट्टान का बड़ा हिस्सा टूटकर महेंद्र सिंह के घर के आंगन तक पहुंच गया। इस दौरान महेंद्र सिंह का दस वर्षीय बेटा गौरव आंगन में खेल रहा था।
विज्ञापन


अचानक गिरी इस चट्टान की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। गौरव ठंठल चौंता प्राइमरी स्कूल में चौथी कक्षा का छात्र था।

बच्चे के पिता महेंद्र सिंह ने वीरवार को पुलिस थाना तलाई को इसकी जानकारी दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू की। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएसपी अंजनि जस्वाल ने बताया कि कोटधार के पियुंगली गांव में चट्टान गिरने से दस वर्षीय बच्चे की मौत हो गई है। पुलिस ने इस संदर्भ में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed