फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   chain senching.

शहर के बीचों-बीच महिला कर्मचारी से स्नैचिंग

Tue, 01 Mar 2016 11:25 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर।
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर। Updated Tue, 01 Mar 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
chain senching.

शक्तिपीठ नयनादेवी और बाबा बालक नाथ की तपोस्थली शाहतलाई जैसे भीड़-भाड़ वाले इलाकों के बाद बिलासपुर शहर में भी चेन स्नैचिंग के मामले सामने आने लगे हैं।

विज्ञापन


सोमवार सुबह शहर के बस स्टैंड के समीप भी एक ऐसी ही घटना पेश आई। एक सरकारी विभाग में कार्यरत महिला कर्मचारी के गले से कथित तौर पर कुछ युवक सोने की चेन निकालकर फरार हो गए।
विज्ञापन


अभी तक आरोपियों का कोई सुराग नहीं लगा है। महिला विमला देवी ने इस संदर्भ में सिटी चौकी में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस मामले की जानकारी मिलते ही मामले की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार बिलासपुर में कार्यरत एक महिला सुबह ड्यूटी पर जाने के लिए बस स्टैंड पर पहुंची। बस स्टैंड से वह सीधा सीढ़ियां चढ़ते हुए मिनी सचिवालय की ओर जा रही थी कि कुछ युवाओं ने उनके गले से चेन छीन ली और मौके से फरार हो गए।


इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक महिला के साथ यह घटना सुबह के समय हुई है।

शिकायत काफी देर बाद पहुंची। महिला के अनुसार चेन छीनने वाले आप्रवासी प्रतीत हो रहे हैं। उधर, पुलिस ने शिकायत के आधार पर छानबीन आरंभ कर दी है। डीएसपी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि शिकायत के आधार पर पुलिस छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed