{"_id":"58b45afc4f1c1bc056831c23","slug":"bull-attack-women-in-avdanoghat-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांड के हमले से बुजुर्ग महिला घायल ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सांड के हमले से बुजुर्ग महिला घायल
ब्यूरो/ अमर उजाला, घुमारवीं(बिलासपुर)।
Updated Mon, 27 Feb 2017 11:45 PM IST
विज्ञापन
सांड
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घुमारवीं नगर परिषद क्षेत्र में दोहते को स्कूल छोड़ने जा रही बुजुर्ग महिला पर सांड ने हमला कर दिया। इस हमले में महिला को गंभीर चोटें आई हैं। उसका उपचार निजी अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
लावारिस पशुओं के बढ़ते हमलों से स्थानीय लोग खौफ में हैं। जानकारी के अनुसार निर्मला देवी पत्नी जोगिंद्र सिंह ठाकुर निवासी अवढाणीघाट सोमवार सुबह 8.30 बजे अपने दोहते को डीएवी स्कूल घुमारवीं छोड़ने जा रही थी। इसी दौरान अवढाणीघाट के समीप सांड ने उस पर अचानक हमला कर दिया। इससे बुजुर्ग महिला को गंभीर रुप में घायल कर दिया है।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों ने किसी तरह से महिला को बैल से छुड़वाया। वहीं महिला को घायल हालत में उपमंडल मुख्यालय के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। यहां महिला की हालत स्थिर बताई जा रही है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि इस हादसे में महिला के कंधे में फ्रैक्चर होने के साथ सिर पर भी गंभीर चोटें आई हैं। घुमारवीं ग्राम पंचायत प्रधान गरजा राम, उपप्रधान किशोरी लाल, वार्ड सदस्य पुष्पा देवी ने प्रशासन से लावारिस पशुओं से निजात दिलाने के लिए कड़े कदम उठाने की मांग की है।
उन्होंने कहा की बार-बार आग्रह करने के बाद भी इस समस्या से राहत नहीं मिल रही है। इस कारण आए दिन लावारिस पशु लोगों पर हमला कर उन्हें घायल कर रहे हैं। कई लोगों की तो लावारिस पशुओं के हमले से जिला में मौत भी हो चुकी है।