फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   balkar accident, one young boy death

गहरी खाई में लुढ़का बलकर, दब कर युवक की मौत

Tue, 06 Dec 2016 10:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर Updated Tue, 06 Dec 2016 10:54 PM IST
विज्ञापन

चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर स्वारघाट से लगभग पांच किमी दूर पुलाचड़ में सोमवार देर रात एक बलकर के अनियंत्रित होकर 200 फीट गहरी खाई में गिरने से उसमें सवार युवक की मौत हो गई। जबकि बलकर चालक बुरी तरह से घायल हो गया। उसे क्षेत्रीय अस्पताल ले जाया गया है। चालक की दोनों टांगे टूट गई है। इसके अलावा उसके सिर में भी गंभीर चोटें आई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार राख से भरा बलकर कीरतपुर से बरमाणा की ओर जा रहा था। इस दौरान पुलाचड़ पहुंचने पर चालक ने चाय पीने के लिए होटल के पास बलकर रोका। जब चालक ने बलकर को पार्क करने के लिए उसे पीछे कर रहा था तो अचानक ही अनियंत्रित होकर साथ लगती खाई में जा गिरा। हादसे में बलकर के नीचे आने से सवार युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान परस राम (32) सुपुत्र मेल्लू राम निवासी गांव छांब-भुजाण तहसील नयना देवी जिला बिलासपुर के रूप में हुई है।   
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही स्वारघाट थाना प्रभारी योगराज चंदेल अपनी पुलिस टीम सहित घटना स्थल पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य में जुट गए। स्थानीय लोगों की सहायता से पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद युवक के शव को बाहर निकाला। इस दौरान बलकर में फंसे चालक को भी बाहर निकालकर पीएचसी स्वारघाट में प्राथमिक उपचार के बाद क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर रेफर कर दिया गया। चालक की पहचान अमरजीत सुपुत्र रेनसा राम निवासी धवाला तहसील देहरा जिला कांगड़ा के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रात के समय बलकर सफेदे के पेड़ों को रौंदता हुआ बिजली की तारों को भी साथ ले गया। बिजली तारें टूटने से पुलाचड़ गांव की बिजली भी गुल हो गई। बिजली न होने के कारण पुलिस तथा स्थानीय लोगों को मृतक युवक व घायल चालक को बाहर निकालने के लिए भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। हालांकि, मंगलवार दोपहर बाद तक बिजली कर्मचारियों ने पुलाचड़ गांव की बिजली बहाल कर दी है।


मृतक युवक परस राम निवासी छांब-भुजाण ने पुलाचड़ में ही उतरना था। उसे क्या पता था कि इसी बलकर में मौत उसका साया बनकर साथ बैठी है। बलकर को पार्क करने के लिए पीछे करते समय बलकर अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा जिसमें उक्त युवक की बलकर के नीचे दबने से मौत हो गई। मृतक अपने पीछे अपनी पत्नी, दो बेटों व एक छोटी बच्ची को छोड़ गया है।

डीएसपी नयना देवी बलदेव दत्त ने बताया कि चालक का इलाज क्षेत्रीय अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed